गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा जरूरी : विधायक रामकुमार

ब्याना गांव में गुरु गोविद सिंह जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में विधायक रामकुमार कश्यप ने हिस्सा लेकर सभी से गुरु जी की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 09:36 AM (IST)
गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज  सेवा जरूरी : विधायक रामकुमार
गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा जरूरी : विधायक रामकुमार

संवाद सहयोगी, इंद्री : ब्याना गांव में गुरु गोविद सिंह जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में विधायक रामकुमार कश्यप ने हिस्सा लेकर सभी से गुरु जी की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया।

विधायक रामकुमार ने कहा कि हम सभी को गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा करनी चाहिए। बुजुर्गों का सम्मान और छोटों को स्नेह करना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करें और भूखों को रोटी खिलाएं। विधायक ने युग पुरुष स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर नमन किया। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा 15 को नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में पानीपत में संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी