ढाई साल पहले शुरू हुआ सिरसी-घरौंडा सड़क निर्माण आज भी अधूरा

अनाज मंडी में पांच फसली सीजन बीतने के बाद भी सिरसी-घरौंडा रोड का निर्माण पूरा नहीं हुआ। ढाई वर्ष पूर्व मार्केटिग बोर्ड ने रजबाहे की पटरी पर सड़क बनाने का कार्य शुरू किया था। इस सड़क को नेशनल हाईवे के विकल्प के रूप में तैयार किया जाना था ताकि किसान अपनी फसल लेकर सीधे घरौंडा मंडी पहुंच पाए। ठेकेदार और विभाग की अनदेखी के कारण करीब सात किलोमीटर लम्बी इस सड़क का निर्माण कार्य कई महीनों से बंद है। विभाग ने सम्बन्धित ठेकेदार को कई नोटिस भी जारी किये है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 09:12 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 09:12 PM (IST)
ढाई साल पहले शुरू हुआ सिरसी-घरौंडा सड़क निर्माण आज भी अधूरा
ढाई साल पहले शुरू हुआ सिरसी-घरौंडा सड़क निर्माण आज भी अधूरा

संवाद सहयोगी, घरौंडा : अनाज मंडी में पांच फसली सीजन बीतने के बाद भी सिरसी-घरौंडा रोड का निर्माण पूरा नहीं हुआ। ढाई वर्ष पूर्व मार्केटिग बोर्ड ने रजबाहे की पटरी पर सड़क बनाने का कार्य शुरू किया था। इस सड़क को नेशनल हाईवे के विकल्प के रूप में तैयार किया जाना था, ताकि किसान अपनी फसल लेकर सीधे घरौंडा मंडी पहुंच पाए। ठेकेदार और विभाग की अनदेखी के कारण करीब सात किलोमीटर लम्बी इस सड़क का निर्माण कार्य कई महीनों से बंद है। विभाग ने सम्बन्धित ठेकेदार को कई नोटिस भी जारी किये है। बावजूद इसके काम बंद है।

मार्च-2019 में मार्केटिग बोर्ड ने आवर्धन नहर से निकले रजबाहे की पटरी पर घरौंडा से लेकर सिरसी तक करीब सात किलोमीटर लम्बी और 12 फिट चौड़ी सड़क बनाने की योजना तैयार की थी। रजबाहे के साथ बनने वाली इस सड़क को दर्जनभर गांवों के किसानों व छोटे वाहनों के लिए एक तरह से नेशनल हाईवे के विकल्प के रूप में प्लान किया गया। सिरसी से लेकर घरौंडा तक बनने वाली इस सड़क से बसताड़ा, हसनपुर, रसीन, झींवरहेडी, खरकाली, मधुबन सहित कई अन्य गांवों के किसानों को मंडी जाने के लिए बेहतर रास्ता मिलता।

इस रास्ते से दर्जनभर गांवों के किसान बिना नेशनल हाईवे पर चढ़े अपनी फसल सीधे घरौंडा मंडी ला सकते हैं। वहीं कार व मोटरसाईकिल जैसे छोटे वाहन चालकों को घरौंडा से मधुबन आने जाने के लिए हाइवे का विकल्प मिलता है। मार्च 2019 में सड़क निर्माण शुरू करते हुए रजबाहे की पटरी को चौड़ा और मजबूत किया गया और पत्थर बिछाए गए। करीब ढाई साल पहले शुरू हुआ सड़क निर्माण का कार्य आज तक अधर में लटका हुआ है। सड़क निर्माण में देरी के लिए कभी कोरोना तो कभी बरसात को कारण बताया गया। अब एक बार फिर मंडी में धान की सीजन चल रहा है लेकिन निर्माण अधूरा होने की वजह से किसान रजबाहे के साथ बन रही सड़क का प्रयोग नहीं कर सकते।

मार्केटिग बोर्ड एसडीओ राजकुमार गर्ग ने बताया कि साल-2019 में विभाग ने इस सड़क को बनाने की योजना तैयार की थी। कोरोना और बरसात के कारण निर्माण में देरी हुई है। बीते चार माह से ठेकेदार निर्माणाधीन सिरसी-घरौंडा सड़क निर्माण का कार्य नहीं कर रहा। विभाग ने सम्बन्धित ठेकेदार को कई नोटिस जारी किये हैं। जल्द उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क का कार्य शुरू करवाया जायेगा।

chat bot
आपका साथी