श्री श्याम परिवार ने निकाली शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री श्याम परिवार की ओर से शनिवार को निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला मैदान से शोभायात्रा का आगाज हुआ। श्री श्याम बाबा और बालाजी महाराज के जोरदार जयकारे लगाकर श्री खाटू श्याम के रथ को रवाना किया गया। शोभायात्रा में शामिल देवी देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। ढोल की थाप और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए देवी देवताओं के साथ चले।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 07:29 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 07:29 AM (IST)
श्री श्याम परिवार ने निकाली शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब
श्री श्याम परिवार ने निकाली शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

जागरण संवाददाता, करनाल : श्री श्याम परिवार की ओर से शनिवार को निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रामलीला मैदान से शोभायात्रा का आगाज हुआ। श्री श्याम बाबा और बालाजी महाराज के जोरदार जयकारे लगाकर श्री खाटू श्याम के रथ को रवाना किया गया। शोभायात्रा में शामिल देवी देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। ढोल की थाप और बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए देवी देवताओं के साथ चले। व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा कमेटी चौक, कर्ण गेट, कुंजपुरा रोड से होते हुए महोत्सव स्थल सेक्टर-13 हुडा मैदान में पहुंची। शोभायात्रा संचालक पंकिल गोयल व अनिल आरकेएम ने बताया कि श्याम बाबा का स्वरूप कोलकाता से फूल लाकर सजाया गया था। शोभायात्रा को मेयर रेणु बाला गुप्ता, पदमनसेन, कैलाश गुप्ता, अविनाश बंसल, शशिभूषण गुप्ता, सतपाल बंसल व प्रवीण गोयल ने संयुक्त तौर पर विधिवत रूप से रवाना किया। मुख्य यजमान सुनील गुप्ता, घनश्याम गोयल, विनोद गर्ग, सुशील गर्ग व विमल गोयल रहे।

इस मौके पर प्रधान सेवक कृष्ण कुमार गोयल और प्रबंध निदेशक डॉ. दिनेश गोयल ने बताया कि 24 फरवरी को नंद किशोर नंदू भैय्या जी तथा उमा लहरी भजन गाकर श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम की महिमा सुनाएंगे।

शोभायात्रा में अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुनील गर्ग, विपिन, पंकिल गोयल, अनिल आरकेएम, अमूल मित्तल, रोहित गोयल, अनुज गुप्ता, विकास गोयल, पूजा गोयल, नेहा गोयल व कोमल गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी