शेल्टर होम में कामगारों का हाल जानने पहुंचे एसडीएम

पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार व प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा है। राधा स्वामी सत्संग भवन में शेल्टर होम पर प्रशासन के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 07:37 AM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 07:37 AM (IST)
शेल्टर होम में कामगारों का हाल जानने पहुंचे एसडीएम
शेल्टर होम में कामगारों का हाल जानने पहुंचे एसडीएम

फोटो 37 संवाद सहयोगी, घरौंडा : वायरस संक्रमण की आशंका से भयभीत कामगार लॉकडाउन के बावजूद अपने घरों को लौटना चाहते हैं। पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार व प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा है। राधा स्वामी सत्संग भवन में शेल्टर होम पर प्रशासन के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। शेल्टर होम में रह रहे लोगों की सुरक्षा व संक्रमण के मद्देनजर पूरी तरह से एहतियात बरती जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा डाक्टरों की टीम भी निरंतर लोगों की जांच कर रही है। शेल्टर होम में करीब 195 महिला, पुरुष व बच्चे का ठहराव करवाया गया है। प्रशासन के साथ राधा स्वामी संस्था के सेवादार व्यवस्था संभाल रहे हैं। एसडीएम गौरव कुमार ने बुधवार को लोगों से बातचीत की और व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। खाने के समय भी इस बात का ़खास ध्यान रखा जा रहा है कि लोग एक दूसरे से पर्याप्त दूरी पर रखे जाए। डाक्टरों की टीम दिनभर में तीन टाईम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। एसडीएम गौरव कुमार ने कहा कि शेल्टर होम में प्रवासी कामगारों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी