कोरोना के सात नए मामले, 37 हुए ठीक

कटआउट.........सिविल सर्जन जागरण संवाददाता करनाल कोरोना के मरीज अब तेजी से ठी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:09 PM (IST)
कोरोना के सात नए मामले, 37 हुए ठीक
कोरोना के सात नए मामले, 37 हुए ठीक

कटआउट.........सिविल सर्जन जागरण संवाददाता, करनाल

कोरोना के मरीज अब तेजी से ठीक हो रहे हैं। रविवार को महज सात कोरोना के मामले सामने आए। सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 88593 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जबकि इनमें से 79734 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 8180 मामले पॉजीटिव हैं। 116 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में महज 202 एक्टिव केस बचे हैं। 7862 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।

करनाल जिले में रविवार को सात केस पॉजीटिव पाए गए। इनमें एक केस एंटीजन टेस्ट से तथा छह केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को 37 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। इधर डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि लोग जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें। मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। स्वयं को निरंतर सैनिटाइजिग करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसे 500 रूपये का चालान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी