मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 09:34 PM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 09:34 PM (IST)
मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया
मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया

संवाद सहयोगी, घरौंडा : रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया। करनाल शुगर मिल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड कर्मचारी संघ को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल संघ के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे, लेकिन बातचीत तो दूर मुख्यमंत्री ने मांगों का जिक्र तक नहीं किया। हालांकि मुख्यमंत्री राज्य कार्यकारिणी की मीटिग में मांगों को जायज ठहरा चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री की बात हरियाणा में लागू ही नहीं हुई। जिससे रिटायर्ड कर्मचारियों में रोष है। आने वाली दो दिसंबर को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी का गठन होगा, जिसमें मांगें मनवाने के लिए संघर्ष की नीति तैयार की जाएगी।

हर्बल पार्क रिटायर्ड कर्मचारी संघ घरौंडा के प्रधान ईश्वर सिंह, सचिव योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संघ की मासिक बैठक हुई। मासिक बैठक में जिला सचिव बलराज सिंह व जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम तोमर विशेष तौर पर पहुंचे। मीटिग के दौरान सेवानिवृत कर्मचारी सरकार को कोसते नजर आए। जिला सचिव बलराज सिंह ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी कई सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे है लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि 65 की उम्र के बाद पांच फीसद, 70 के बाद 10 फीसद, 75 वर्ष के बाद 15 फीसद मासिक आय में बढ़ोतरी होनी चाहिए। जब राज्य कार्यकारिणी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांगों को लेकर बातचीत की थी तो उन्होंने मांगों को मान लिया था लेकिन सीएम की बात हरियाणा में लागू ही नहीं हुई। इतना ही नहीं वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इन मांगों को निरस्त ही कर दिया था, जिसकी वजह से रिटायर्ड कर्मचारियों में सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ गया था और 28 अगस्त 2019 में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन नारनौंद में किया गया था।

इस मौके पर उपप्रधान राजेंद्र शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, योगेंद्र शर्मा, सुलतान सिंह, मास्टर ताराचंद, रामकरण, प्रेम सिंह, ज्ञानचंद शर्मा, हरिकिशन शर्मा, रामपाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी