पर्यावरण संरक्षण के लिए 200 पौधे रोपने का संकल्प

सर्वसमाज गरीब कल्याण सेवा समिति की ओर से पौधारोपण अभियान की शुरुआत राजेश लाठर ने की। अध्यक्ष राममूर्ति वाल्मीकि की अगुवाई में गुढा व रेस्ट हाउस प्रांगण में पौधे रोपे गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:37 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:36 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए 200 पौधे रोपने का संकल्प
पर्यावरण संरक्षण के लिए 200 पौधे रोपने का संकल्प

संवाद सहयोगी, इंद्री : सर्वसमाज गरीब कल्याण सेवा समिति की ओर से पौधारोपण अभियान की शुरुआत राजेश लाठर ने की। अध्यक्ष राममूर्ति वाल्मीकि की अगुवाई में गुढा व रेस्ट हाउस प्रांगण में पौधे रोपे गए। समिति सदस्स्यों ने करीब 200 पौधे रोपने का संकल्प लिया गया। राजेश ने कहा कि जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। पौधों के लाभ के बारे में सभी जानते हैं। इस मौके पर विक्रम, संदीप, रामरत्न, पवन कुमार, रामशरण खेड़ी मानसिंह मौजूद थे। इसके अलावा, हमारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ पेड़ लगाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र गोरसी ने गांव जनेसरो में त्रिवेणी लगाई और पेड़-पौधों को लेकर जागरुक किया। इस मौके पर सर्व समाज गरीब कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राममूर्ति, रोशनलाल, करनैल सिंह, विक्रम, सचिन, जमेरा, लक्षमन, राम प्रसाद संजीव कुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी