दिन में उमस, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत

फोटो---34 नंबर है। जागरण संवाददाता करनाल पिछले कई दिनों से उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को वीरवार शाम को राहत मिली है। क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 07:23 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:23 AM (IST)
दिन में उमस, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत
दिन में उमस, शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, करनाल : वीरवार शाम को क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। इस दौरान इंद्रधनुष की झलक भी नजर आई तो लोगों को अलग ही खूबसूरती का एहसास हुआ। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को बरसात से तापमान में कुछ गिरावट आई है। सुबह के समय नमी की मात्रा 82 फीसदी दर्ज की गई, शाम को बरसात के कारण बढ़कर 92 फीसदी हो गई। हवा 3.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। आठ अगस्त से क्षेत्र में तेज बरसात हो सकती है। इसके बाद बरसात का यह सिलसिला तीन दिन तक जारी रह सकता है।

chat bot
आपका साथी