चंद मिनट में खाक हो गया रावण व उसका कुनबा

जागरण संवाददाता करनाल सेक्टर चार के मैदान में सूर्यास्त होने से पहले रावण व उसका कुनबा जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही लोगों ने जय श्रीराम के नारों से मैदान गूंजा दिया। भीड़ में शामिल युवाओं ने आस्था के चलते अपने घर ले जाने के लिए रावण के पुतले की अस्थियां भी उठाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:16 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:16 AM (IST)
चंद मिनट में खाक हो गया रावण व उसका कुनबा
चंद मिनट में खाक हो गया रावण व उसका कुनबा

जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर चार के मैदान में सूर्यास्त होने से पहले रावण व उसका कुनबा जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही लोगों ने जय श्रीराम के नारों से मैदान गूंजा दिया। भीड़ में शामिल युवाओं ने आस्था के चलते अपने घर ले जाने के लिए रावण के पुतले की अस्थियां भी उठाई। जबकि इससे पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होकर मैदान में पहुंची। अतिथियों ने लोगों को संदेश दिया कि हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।

श्रीराम लीला सभा की ओर से सेक्टर चार के मैदान में विजयदशमी महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि घरौंडा के विधायक हरविद्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता व मुख्यमंत्री के करनाल विधानसभा प्रतिनिधि संजय बठला रहे। जबकि मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया की जगह उनके पुत्र चांद भाटिया ने शिरकत की। अतिथियों ने एक एक करके पहले लंका दहन किया। इसके बाद मेघनाद व कुंभकरण के पुतले को आग लगाई। सबसे आखिर में रावण के पुतले का दहन किया गया। मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग से मंच बनाया गया। जहां शाम के समय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसके साथ ही मैदान के चारों ओर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ भी पहुंचे। दिन के समय लोगों ने परिवार के साथ आकर रावण का पूजन भी किया। मुख्य मार्गों से होती हुई मैदान में पहुंची शोभायात्रा श्रीरामलीला सभा की ओर से दशहरा पर्व पर शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे रोड स्थित रामलीला भवन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सेक्टर चार के मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में 20 झांकियां थी। श्रीगणेश की झांकी के साथ ढोल-नगाड़ों ने शोभायात्रा की अगुवाई की। अशोक वाटिका में हनुमान की झांकी से हनुमान ने दर्शकों को फल का प्रसाद भी बांटा। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर और जयकारों के साथ स्वागत किया। ये रहे मौजूद इस दौरान श्री रामलीला सभा के प्रधान अजय जैन व कपिल गर्ग, सचिव गौरव गर्ग, मैनेजर अनिरुद्ध दीवान, मेला कमेटी के सदस्य देवेंद्र अग्रवाल, मनीष दीवान, उमेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, कर्ण मित्तल, पूर्व प्रधान रोहित अग्रवाल, केजी बंसल व कमल सराफ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी