मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने की छापामारी, राशन डिपो सील

मुख्यमंत्री के उडन दस्ते ने शहर के एक सरकारी राशन डिपो की दुकान पर छापेमारी की। छापे की कार्रवाई से डिपो के स्टाक में अनियमितता पकड़ी गई। डिपो में रखा गया स्टाक डिपो की पीओएस मशीन के रिकार्ड के मुताबिक नहीं मिला। गड़बड़ी के आरोपों में घिरे राशन डिपो पर दो अन्य डिपो की सप्लाई भी दी गई थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन डिपो (संख्या 700) को सील कर दिया और डिपो होल्डर की जांच शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:56 PM (IST)
मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने की छापामारी, राशन डिपो सील
मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने की छापामारी, राशन डिपो सील

संवाद सहयोगी, घरौंडा : मुख्यमंत्री के उडन दस्ते ने शहर के एक सरकारी राशन डिपो की दुकान पर छापेमारी की। छापे की कार्रवाई से डिपो के स्टाक में अनियमितता पकड़ी गई। डिपो में रखा गया स्टाक डिपो की पीओएस मशीन के रिकार्ड के मुताबिक नहीं मिला। गड़बड़ी के आरोपों में घिरे राशन डिपो पर दो अन्य डिपो की सप्लाई भी दी गई थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन डिपो (संख्या 700) को सील कर दिया और डिपो होल्डर की जांच शुरू कर दी।

मंगलवार को सीएम फ्लाईंग टीम व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने वार्ड तेरह स्थित शकुन्तला डिपो होल्डर की दुकान पर रेड की। कार्रवाई से डिपो होल्डरों में हडकम्प मच गया। छापे के दौरान डिपो संख्या 700 पर तीन पीओएस मशीनें मिलीं। उड़ने दस्ते ने तीनों मशीन से बकाया स्टाक और वितरण की डिटेल अपने कब्जे में ली और डिपो में रखे स्टाक की फिजिकल जांच शुरू कर दी। उडन दस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान मशीनों से मिली डिटेल का मिलान जब डिपो से मिले स्टाक से किया गया तो गड़बड़ी उजागर हुई। डिपो होल्डर ने जांच अधिकारियों को बताया कि विभाग ने उसे दो अन्य डिपो की सप्लाई दे रखी है, इसलिए उसके पास तीन पीओएस मशीन हैं। अनाज और तेल के स्टाक में मिली गड़बड़ी के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपो को सील कर दिया।

----बाक्स----

बरामद स्टाक की हुई जांच बरामद स्टाक में बाजरा 15.58 क्विटल, 13.50 क्विटल, 2.08 क्विटल, सरसों तेल 328.5 लीटर, 270 लीटर, 58.5 लीटर, गेंहू 27.60 क्विटल, 15.50 क्विटल, 12.1 क्विटल, आटा 65.91 क्विटल, 57.60 क्विटल, 8.31 क्विटल, चीनी 1.72 क्विटल, 1.20 क्विटल, 52 किलो, नमक 9.05 क्विटल, 10 क्विटल 95 किलो आदि की जांच की गई। एफएसओ सुभाष कुमार ने बताया कि सीएम फ्लाईंग टीम व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने डिपो की जांच की है। स्टाक में कमियां पाई गई है, डिपो को सील कर दिया गया है। डिपो होल्डर के खिलाफ जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी