फसलों के नहीं मिल रहे वाजिब दाम : घुम्मन

हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक निकाली जाने वाली किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। गांव मुंडोगढ़ी में आयोजित किसान पंचायत में यात्रा की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता किसान नेता आलिम ने की। किसान मजदूर की संपूर्ण कर्ज मुक्ति सहित किसानों की सभी लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान विरोधी नीतियों का विरोध भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 01:31 AM (IST)
फसलों के नहीं मिल रहे वाजिब दाम : घुम्मन
फसलों के नहीं मिल रहे वाजिब दाम : घुम्मन

जागरण संवाददाता, करनाल : हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक निकाली जाने वाली किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। गांव मुंडोगढ़ी में आयोजित किसान पंचायत में यात्रा की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता किसान नेता आलिम ने की। किसान मजदूर की संपूर्ण कर्ज मुक्ति सहित किसानों की सभी लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान विरोधी नीतियों का विरोध भी किया गया।

पंचायत में उपस्थित किसानों ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुए नारा लगाया कि जब तक दुखी किसान रहेगा, तब तक धरती पर तूफान रहेगा। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र ¨सह घुम्मन व युवा किसान नेता सुरेंद्र ¨सह बैनीवाल का गांव में पहुंचने पर स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने किसान क्रांति यात्रा में भरपूर समर्थन देने का वादा किया।

किसान नेता घुम्मन ने केंद्र व राज्य में शासित भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों को फसलों के वाजिब दाम भी नही मिल पा रहे हैं। इसलिए किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। नेताओं ने किसान क्रांति यात्रा को गौरवमयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली 23 सितंबर से हरिद्वार के किसान घाट से कूचकर 2 अक्टूबर को दिल्ली स्थित राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर दिल्ली में एकत्रित होकर देशभर के लाखों किसान दहाड़ लगाएंगे।

इस अवसर पर भाकियू के जिला सलाहकार धनेत्तर ¨सह राणा, खंड घरौंडा प्रधान विनोद राणा कालरम, किसान नेता अमरीक ¨सह चीमा, नजरा मुंढ़ोगढ़ी, शेरद्दीन, आलिम, शाहद्दीन हजी, नियाजा, आलम व नाद्दीन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी