तेज हवाओं के साथ बरसात से राहत, जलभराव में फंसे वाहन

तेज हवाओं के साथ शनिवार रात हुई बरसात के कारण गर्मी से राहत मिली है। तेज हवाओं ने पेड़ों बिजली के खंभों व फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मुख्य बाजारों अंडरब्रिजों के नीचे जलभराव की समस्या पैदा हो गई। अंडरपास के नीचे पानी भरने से कई वाहन पानी में ही फंस गए। साथ ही कालरम रोड पर तेज आंधी में कई पेड़ धरासाई हो गए। पेड़ों के सड़क के बीच में गिरने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि अधिकारियों की माने तो धान की फसल के लिए बरसात ने संजीवनी का कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:22 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 08:22 AM (IST)
तेज हवाओं के साथ बरसात से राहत, जलभराव में फंसे वाहन
तेज हवाओं के साथ बरसात से राहत, जलभराव में फंसे वाहन

संवाद सहयोगी, घरौंडा : तेज हवाओं के साथ शनिवार रात हुई बरसात के कारण गर्मी से राहत मिली है। तेज हवाओं ने पेड़ों, बिजली के खंभों व फसलों को नुकसान पहुंचाया है। मुख्य बाजारों, अंडरब्रिजों के नीचे जलभराव की समस्या पैदा हो गई। अंडरपास के नीचे पानी भरने से कई वाहन पानी में ही फंस गए। साथ ही कालरम रोड पर तेज आंधी में कई पेड़ धरासाई हो गए। पेड़ों के सड़क के बीच में गिरने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि अधिकारियों की माने तो धान की फसल के लिए बरसात ने संजीवनी का कार्य किया है।करीब एक माह से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ था। मौसम विभाग ने 25 जून को मानसून आने की संभावना जताई थी। जिसके बाद से ही क्षेत्र के लोग बरसात के कयास लगाए बैठे थे। लोग इस इंतजार में थे कि कब बरसात आए और उनको इस उमस भरी गर्मी से निजात मिले। शनिवार रात करीब डेढ बजे तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। खंड कृषि अधिकारी डा. राहुल दहिया ने बताया कि घरौंडा ब्लॉक में 14 एमएम बारीश हुई है। इससे किसी फसल को कुछ खास नुकसान नहीं है। लेकिन धान लगाने वाले किसानों को इस बरसात से थोड़ी मदद मिली है। उनकी धान लगने में थोड़ी आसानी होगी। यदि ज्यादा बारीश होती है तो खेतों में लगी मक्का को नुकसान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी