लूट के मामले में छापेमारी, 35 लाख बरामद

बीती 14 नवंबर को हासी इलाके में हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस और हासी पुलिस की टीम ने शहर की जैल सिंह कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस ने मामले में दिल्ली के एफसी च्वैलर्स के कर्मचारी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:00 AM (IST)
लूट के मामले में छापेमारी, 35 लाख बरामद
लूट के मामले में छापेमारी, 35 लाख बरामद

घरौंडा : बीती 14 नवंबर को हासी इलाके में हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस और हासी पुलिस की टीम ने शहर की जैल सिंह कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस ने मामले में दिल्ली के एफसी च्वैलर्स के कर्मचारी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने लुट की रकम में से करीब 35 लाख की नकदी बरामद कर ली है। बाकी 14.50 लाख रुपये बरामद के लिए पुलिस ने लगातार छापेमारी कर रही है।

फर्जी लुट का षड्यंत्र रचने वाला एफसी च्वैलर्स का कर्मचारी गौरव पुलिस हत्थे चढ़ गया है। शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे दिल्ली व हासी पुलिस ने घरौंडा पुलिस के साथ की वार्ड संख्या दो की जैल सिंह कालोनी के एक मकान में छापेमारी करते हुए लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। यह छापेमारी आरोपित गौरव की शिनाख्त पर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लुट के इस षड्यंत्र में गौरव के साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों तक पहुचने के लिए हासी पुलिस की टीम शनिवार को एक बार फिर घरौंडा पहुची और गौरव के बताए ठिकानो पर छापेमारी की।

chat bot
आपका साथी