कोरोना ने सिखाया जीवन जीने का तरीका : राधेश्याम

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर सात स्थित सेवा केंद्र में नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 08:35 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 08:35 AM (IST)
कोरोना ने सिखाया जीवन जीने का तरीका : राधेश्याम
कोरोना ने सिखाया जीवन जीने का तरीका : राधेश्याम

जागरण संवाददाता, करनाल : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर सात स्थित सेवा केंद्र में नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मार्डन डेयरी के चीफ मैनेजर डा. पीके जैन ने अपने माउंट आबू के अनुभव भी सांझा किए। पूर्व कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल किसी के लिए वरदान साबित हुआ, किसी के लिए अभिशाप। यह समय सबको जीवन जीने का तरीका सिखा गया। उन्होंने कहा कि सबके अंदर प्यार, शुभभावना, रहमदिल, अपनेपन के गुण मर्ज हुए हैं। सबने जरूरतमंदों की सेवा की। योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने कहा कि अगर हम जीवन में सुख शांति चाहते हैं तो ब्रह्माकुमारीज में सिखाया जाने वाला राजयोग मेडीटेशन जरूर सीखना चाहिए। ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने कहा कि नया वर्ष हमें सिखाता है कि हमें जीवन में नवीनता लानी चाहिए। पुराने संकल्प, संस्कार, कर्म, दृष्टि व वृत्ति को बदलकर उनमें श्रेष्ठता भरनी चाहिए। संतुष्ट रहना, संतुष्ट करना, धैर्य, शांति और प्रेम का गुण स्वयं में भरकर व्यवहार में लाना चाहिए।

ब्रह्माकुमारी रेणू बहन व ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान डा. डीडी शर्मा, डा. उत्तम सिंह, शमशेर संधु, ईश्वर रमन, कर्म सिंह, सरजीव विग, महिदर सचदेवा, जितेंद्र गुप्ता व ओएन मलिक मौजूद रहे।

प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर राइस मिल पर कार्रवाई

इंद्री : समय पर प्रापर्टी टैक्स न देने पर नगर पालिका अधिकारियों की ओर से राइस मिल को सील किया गया है। नगरपालिका सचिव देवेंद्र नरवाल ने बताया कि एक राइस मिल प्रॉपर्टी टॉप डिफाल्टर में है जिसको नगरपालिका का करीब 15 लाख देना है इसलिए इसकी प्रॉपर्टी को सील किया गया। इसके अलावा, बकाया संपत्ति करदाताओं को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर समय पर कर अदा नहीं किया जाता है तो नपा की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी