ग्रेड पे 2400 करने की मांग को लेकर की नारेबाजी

हरियाणा वाटर पंप आपरेटर संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रेड पे 2400 करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के पंप आपरेटर वीरवार को करनाल पहुंचे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जल्द से जल्द ग्रेड पे 2400 करने की मांग उठाई। जिला सचिवालय के सामने चल रहे पीडब्लयूडी कर्मचारियों के धरना स्थल पर पंप आपरेटर शाम तक बैठे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:22 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:22 AM (IST)
ग्रेड पे 2400 करने की मांग को लेकर की नारेबाजी
ग्रेड पे 2400 करने की मांग को लेकर की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा वाटर पंप आपरेटर संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रेड पे 2400 करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के पंप आपरेटर वीरवार को करनाल पहुंचे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जल्द से जल्द ग्रेड पे 2400 करने की मांग उठाई। जिला सचिवालय के सामने चल रहे पीडब्लयूडी कर्मचारियों के धरना स्थल पर पंप आपरेटर शाम तक बैठे रहे। धरने की अध्यक्षता करनाल जिला प्रधान सतपाल सरोहा ने की व संचालन जिला कैशियर रंगलाल संधू ने किया। इस मौके पर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान कृष्ण शर्मा ने कहा कि हाल ही में 681 पंप आपरेटरों की भर्ती की गई थी। मगर सरकार इनके साथ भेदभाव कर रही है। सभी विभागों में तकनीकी कर्मचारियों का ग्रेड पे 2400 रुपये है, जबकि इन पंप आपरेटरों को फिलहाल 1800 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मुख्य मांगों में सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों, टर्म एपायंटी समेत पंचायती पंप आपरेटरों को एक मुश्त नीति बनाकर रेगुलर किया जाए। कैनाल गार्डो की शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए तृतीय श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। गेज रीडर, मेट के पदों को पदोन्नत पद होने के नाते तृतीय श्रेणी के कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी जाए। तीनों विभागों के व्यक्तिगत पदों को समाप्त करके जनरल पद बनाया जाए। तीनों विभागों में नए पद सृजित किए जाएं। जॉब वर्क व ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए तथा आइटीआइ पास पंप आपरेटरों को ग्रेड पे दिया जाए आदि शामिल हैं। इस अवसर पर दलेल सिंह, जयपाल, ओमप्रकाश, ऋषिपाल, रोहताश खोखर, जयपाल, दीपक, विनय, रवि तिवारी, विकास गोस्वामी, सतनाम, देवेंद्र व नसीब कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी