कृषि कानूनों के विरोध में कुराड़ में प्रदर्शन

कलायत गांव कुराड़ में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गांव में सरकार के विरुद्ध शव निकाली गई और पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाले मार्ग पर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 11:40 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 11:40 AM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में कुराड़ में प्रदर्शन
कृषि कानूनों के विरोध में कुराड़ में प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कलायत : गांव कुराड़ में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गांव में सरकार के विरुद्ध शव निकाली गई और पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाले मार्ग पर नारेबाजी की। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किए गए प्रदर्शन की रहनुमाई गुरनाम खरक ने की। उन्होंने कहा कि आठ मार्च को कलायत के गांव शिमला में राष्ट्रीय महिला दिवस पर किसान महिला दिवस मनाया जाएगा। ब्लाक स्तर पर यह आयोजन होगा। कृष्ण शिमला, बरमा शिमला, बलवंत शिमला, भीम सिंह फौजी, प्रीतम खेड़ी लांबा, राजेंद्र शिमला, आशीष मोर, भूरा सिंह खेड़ी, रामनिवास कुराड़, बिद्र कुराड़, दिलबाग सिंह, नन्हा कुराड़, सुखपाल बुरा, कुलदीप गिल और दूसरे किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते विरोध का क्रम जारी रहेगा। हक को लेकर किसान कठिन से कठिन संघर्ष को तैयार है।

काली पट्टी बांध कर किसानों ने दिया धरना

जासं, कैथल:किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर धरना दिया। अध्यक्षता किसान नेत्री सोना देवी ने की। किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते। सरकार को तीनों कृषि कानून, बिजली बिल 2020 वापस व एमएसपी की गारंटी दें। धरना स्थलों के आस पास किसानों ने काले झंडे फहराए व सभी ने अपनी बाजूओं पर काली पट्टियां बांध कर विरोध प्रकट किया व महिलाएं तो काली चुनरियां ओढ़ कर धरने में शामिल हुई। आठ मार्च को महिला दिवस धरनास्थल ही मनाया जाएगा। उन्होंने पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों को कम करने की मांग की। इस मौके पर अशोक शर्मा, दिलबाग सिंह तितरम, रामकुमार, रामकली व सुखपाल मौजूद थे।

किसानों ने सरकार का पुतला फूंका

संस, ढांड : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में सरकार का पुतला फूंका। नेतृत्व जिला अध्यक्ष कामरेड बाबूराम ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की मांगों को पूरा करे इसको लेकर 101 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून व बिजली बिल 2020 वापस किया जाए। किसानों ने जहां दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डरों पर किसान बैठे हैं वहां पर गर्मी से बचने, पानी की जरूरत को पूरा करने, शौचालय का पक्का इंतजाम कर लिया है। आठ मार्च को महिला किसान दिवस सारे देश में मनाएंगी। 15 मार्च को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर निजीकरण के खिलाफ रेलवे स्टेशनों पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य रामसरुप, कृष्ण चंद, संजू, दर्शन सिंह, पंकज, बीरभान, काला, राजेश कुमार व विक्रम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी