धरती माता की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी

एंथम इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने संदेश वाले पोस्टर बनाए व पृथ्वी के संरक्षण की शपथ भी ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 07:54 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 07:54 AM (IST)
धरती माता की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी
धरती माता की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी

संवाद सूत्र, निगदू : एंथम इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने संदेश वाले पोस्टर बनाए व पृथ्वी के संरक्षण की शपथ भी ली। प्रिसिपल मनोज गौतम ने बताया कि 1970 से संयुक्त राष्ट्र संघ के आह्वान पर पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। पृथ्वी दिवस में अब 193 से अधिक देशों में कार्यक्रम शामिल हैं। बच्चों को अपने जन्म दिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलवाया गया। 100 से अधिक बच्चों ने पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में भाग लिया। पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

चेयरमैन एसपी चौहान ने बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इवेंट कोर्डिनेटर विभूति राणा, रेखा, अरविद, राजीव, सुनील मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी