विधेयकों के विरोध के बहाने सेंकी जा रही राजनीतिक रोटियां: ईश्वर

जागरण संवाददाता करनाल जननायक जनता पार्टी के विधायक चौधरी ईश्वर सिंह ने कहा कि कृषि ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:11 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:11 AM (IST)
विधेयकों के विरोध के बहाने सेंकी जा रही राजनीतिक रोटियां: ईश्वर
विधेयकों के विरोध के बहाने सेंकी जा रही राजनीतिक रोटियां: ईश्वर

जागरण संवाददाता, करनाल : जननायक जनता पार्टी के विधायक चौधरी ईश्वर सिंह ने कहा कि कृषि विधेयकों के विरोध के बहाने विपक्षी दल अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। जैसे ही विधेयकों के अपेक्षित परिणाम सामने आने लगेंगे, विरोध की गुंजाइश ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दौर में जजपा की ताकत कई गुना बढ़ेगी।

शुक्रवार को यहां आए पार्टी विधायक ने विशेष वार्ता में कहा कि विधेयकों के दूरगामी परिणामों और फायदों के प्रति समय रहते किसानों को जागरुक करने की आवश्यकता है। यह कार्य समय से किया जाता तो ऐसी नौबत ही नहीं आती कि विपक्ष इसके विरोध के बहाने सियासी दांव-पेच चल सके। हरियाणा, पंजाब हो या हो या शेष भारत, जो लोग इसे मुद्दा बना रहे हैं, उनका मकसद राजनीतिक हित साधना है। प्रदेश में घोटालों की बाढ़ पर उन्होंने कहा कि राजस्व की दृष्टि से सरकार लगातार लाभ अर्जित कर रही है तो घोटाले की बात कैसे सच हो सकती है? जहां तक शराब नीति का सवाल है तो इसे लेकर अवश्य मंथन किया जाना चाहिए। पहले बनी नीति के कारण ही ऐसी स्थिति बनी, जिसका नुकसान उठाना पड़ा। कोरोना की चुनौती के बाबत जजपा विधायक ने कहा कि किसी को अनुमान नहीं था कि यह महामारी इतना विकराल रूप धारण कर लेगी। इसके बावजूद राज्य सरकार ने हर स्तर पर जरूरी इंतजाम किए, जिससे हालात काफी हद तक काबू में हैं। जनता को भी सचेत रहना चाहिए। इस दौरान पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोराया भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी