आरोपितों को दबोचने गई पुलिस लौटी खाली

संवाद सहयोगी, इंद्री : करनाल के नबियाबाद के यमुनानदी क्षेत्र में करीब 30 एकड़ कृषि भूमि पर क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:21 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:21 AM (IST)
आरोपितों को दबोचने गई पुलिस लौटी खाली
आरोपितों को दबोचने गई पुलिस लौटी खाली

संवाद सहयोगी, इंद्री : करनाल के नबियाबाद के यमुनानदी क्षेत्र में करीब 30 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करने के आरोपितों के लिए पुलिस ने उप्र में दबिश दी, लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। इंचार्ज जयनारायण ने बताया कि इस मामले में नबियाबाद के जो¨गद्र और अन्य की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के सवा सौ लोगों पर एफआइआर दर्ज कर रखी है। जबकि छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दिन ब्याना पुलिस चौकी इंचार्ज जयनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम नाव में सवार होकर युमनापार उप्र में पहुंची थी।

गौरतलब है कि इंद्री के नबियाबाद क्षेत्र में हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच 28-30 एकड़ कृषि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। नबियाबाद के किसान जो¨गद्र व अन्य शिकायतकर्ता किसानों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश के करीब सवा सौ महिलाएं-पुरुष लाठियां, गंडासियां व बंदुकों से लेस होकर आए और इधर की 28-30 एकड़ जमीन पर 25 ट्रैक्टर-हेरो और टीलर चलाकर कब्जा करने की कोशिश की। यूपी के लोगों ने उनकी धान की फसल भी उजाड़ दी और जाते-जाते जान से मारने की धमकियां भी देकर गए थे।

chat bot
आपका साथी