अलग-अलग स्थान पर पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया

भारत विकास परिषद शाखा की ओर से पौधारोपण किया गया। 100 पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थान पर पौधे लगाए ओर उनकी रक्षा करने का भी संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:22 PM (IST)
अलग-अलग स्थान पर पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया
अलग-अलग स्थान पर पौधे लगाकर सुरक्षा का संकल्प लिया

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : भारत विकास परिषद शाखा की ओर से पौधारोपण किया गया। 100 पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थान पर पौधे लगाए ओर उनकी रक्षा करने का भी संकल्प लिया। अंजनथली रोड पर अध्यक्ष संजय सिगला, सचिव राकेश हंस, पर्यावरण संयोजक तरूण बंसल, यशपाल सिगला के नेतृत्व में ग्रीन पार्क सैक्टर-4 में पौधारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी जाहिर करते हुए सभी को प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर प्रमोद गोयल, शेखर चौधरी, प्रवीण गुप्ता, दीपक गोयल, अनिल सिगला, संजीव गोयल, वीरेंद्र बंसल, विनोद गोयल, सुबोध गोयल, राजेश नारंग, विजय सिगला, सुरेश गोयल, जयप्रकाश भारद्वाज मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी