पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण है जरूरी:उपायुक्त

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:13 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:13 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण है जरूरी:उपायुक्त
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण है जरूरी:उपायुक्त

जागरण संवाददाता, करनाल : उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है और इसका फायदा तभी है कि लगाएं गए पौधों की समय पर और उचित देखभाल की जाए ताकि उनकी ग्रोथ हो और वे एक वृक्ष का रूप धारण कर सकें। उपायुक्त वीरवार को करनाल खंड के गांव सुभरी में पांच एकड़ में स्थापित किए जा रहे आक्सीजन बाग में पौधारोपण के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

उपायुक्त ने युवाओं का आह्वान किया कि वे जिले के हर गांव में पौधारोपण के लिए आगे आएं और 5-5 पौधों को गोद लेते हुए लगभग दो वर्षों तक अपने द्वारा लगाए गए पौधों का संरक्षण करें। ऐसा करके हम आने वाली पीढ़ी को साफ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे। करनाल जिले में हरित क्रांति नाम से विशेष अभियान चलाया गया है, जिसमें गांव व शहरों में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जा रहा है। यहीं नहीं आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के लिए आक्सी-वन बनाए जा रहे हैं, जो जिले के हर ब्लाक में एक-एक लिया गया है। सुभरी गांव में जिले का आठवां आक्सीजन बाग बनाया गया है। इसमें 540 पौधे लगाएं गए हैं। इनमें फलदार, छायादार व फूलदार यानी बरगद, पीपल, नीम, जामुन, अर्जुन, गूलर, अरहड़, आंवला इत्यादि के पौधे शामिल हैं।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार, एसडीएम गौरव कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, बीडीपीओ कंचनलता, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज परविन्द्र सिंह, पर्यावरण मित्र देवेन्द्र सूरा मौजूद रहे। बांसा गांव के स्टेडियम में पौधारोपण

सामाजिक संस्था नेशनल इंटेग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्टस (निफा) की ओर से अपनी स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गतिविधियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में संस्था की जुंडला शाखा ने गांव बांसा के स्टेडियम में छायादार पौधे लगाए।

गो ग्रीन भारत व गो ग्रीन करनाल का संदेश देते हुए शाखा प्रधान इंदरजीत सिंह व कार्यकारी प्रधान दीपक बांसा ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य कर रही संस्था निफा अपनी स्थापना के 21 वर्ष पूरे कर चुकी है। ऐसे में देश भर में निफ़ा की शाखाओं द्वारा अलग अलग आयोजन किए जा रहे हैं। आज पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है। निफा ने इसीलिए देश भर में गो ग्रीन इंडिया अभियान शुरू कर रखा है। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता पौधों की देखभाल भी करेंगे ताकि ये बड़े होकर छाया व फल प्रदान करें। कार्यक्रम में नवजोत सिंह, आशिष कुमार, बंटी कुमार, मालक मेहरा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी