सरदार पटेल पुस्तकालय की स्थापना से युवा होंगे जागरूक : पीके दास

ब्याना गांव में सरदार पटेल पुस्तकालय की स्थापना की गई और बिजली निगम अधिकारियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्री के विधायक राजकुमार कश्यप ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 06:22 PM (IST)
सरदार पटेल पुस्तकालय की स्थापना से युवा होंगे जागरूक : पीके दास
सरदार पटेल पुस्तकालय की स्थापना से युवा होंगे जागरूक : पीके दास

संवाद सूत्र, गढ़ी बीरबल : ब्याना गांव में सरदार पटेल पुस्तकालय की स्थापना की गई और बिजली निगम अधिकारियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्री के विधायक राजकुमार कश्यप ने की। अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि यमुना के किनारे बसा ब्याना गांव कई तरह के इतिहास का साक्षी रहा है और आज फिर एक नया इतिहास लिख रहा है। ब्याना में सरदार पटेल पुस्तकालय की स्थापना के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण की ईकाई बनेगा तो वही उम्रदराज लोग श्रेष्ठ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के निदेशक दिनेश खन्ना ने कहा कि हरियाणा के कण-कण में संस्कृति की रवानी है। किसान जब हल चलाता है तो उसमें भी गीत सुनाई देता है वहीं से रागनियों का जन्म होता है। नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक युवराज मलिक ने कहा कि भारत में हरियाणा पहला राज्य बन गया है जहां एक पुस्तकालय नहीं गांव के चौपाल पर 100 पुस्तकालय बनाने का अभियान आरंभ हुआ है। मुख्य अभियंता एके रहेजा ने कहा कि युवाओं को ज्ञान की रोशनी से रोशन करने का एक अभियान आरंभ हो रहा है। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना के विद्यार्थियों ने संगीतात्मक प्रस्तुति की।

इस अवसर पर निदेशक संजय बंसल, एसई सुधाकर तिवारी के अतिरिक्त बिजली निगम के कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा, काछवा में सरदार पटेल पुस्तकालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने संवाद स्थापित किया। इस दौरान अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर एसई सुधाकर तिवारी, एक्सईएन मनिन्द्र सिंह, एसडीओ संदीप सिकरी, जेई जसबीर, जोगिन्द्र, पूर्व सरपंच अजय सिंह, बिट्टू, चंद्रमणी नारंग, काछवा स्कूल की प्रिसिपल उर्वशी विग, गांव बयाना से अंकित कंबोज मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी