कर्ण नगरी में जुटे प्रदेश भर के पेंशनर, समस्याओं पर मंथन

पूरे प्रदेश से जुटे पेंशनरों ने कर्ण नगरी में समस्याओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि संजय बठला उनके बीच पहुंचे जिन्हें मांगों से अवगत कराया गया। बठला ने आश्वस्त किया कि सीएम जल्द करनाल आ रहे हैं। पेंशनरों की सभी समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा ताकि सर्वमान्य निर्णय लिए जा सकें। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:27 PM (IST)
कर्ण नगरी में जुटे प्रदेश भर के पेंशनर, समस्याओं पर मंथन
कर्ण नगरी में जुटे प्रदेश भर के पेंशनर, समस्याओं पर मंथन

जागरण संवाददाता, करनाल: पूरे प्रदेश से जुटे पेंशनरों ने कर्ण नगरी में समस्याओं को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि संजय बठला उनके बीच पहुंचे, जिन्हें मांगों से अवगत कराया गया। बठला ने आश्वस्त किया कि सीएम जल्द करनाल आ रहे हैं। पेंशनरों की सभी समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा ताकि सर्वमान्य निर्णय लिए जा सकें। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को सम्मानित किया गया।

हरियाणा सिविल वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन मानव सेवा संघ के नए सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला और विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक महेश कुमार रहे। अध्यक्षता हरियाणा एसोसिएशन के सीनियर प्रदेश उपाध्यक्ष टेकचन्द गौतम ने की। सीनियर उपाध्यक्ष टेकचन्द, प्रेस सचिव रामप्रकाश शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि संजय बठला को ज्ञापन दिया।

महासचिव ओपी झाम्ब ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा में मांगें रखी गई थीं। इनमें 65, 70 व 75 साल के पेंशनरों की पेंशन वृद्धि, फैमिली पैंशनरों को एलटीसी सुविधा, कानों की मशीन और दांत बदलने के रेट रिवाइज व कैशलेस सुविधाओं की मांग शामिल हैं। कैशलेस सुविधा के बारे में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया हैं।

पेंशनरों ने बताया कि उनके लिए करनाल में 22 प्रमुख अस्पताल हरियाणा सरकार के पैनल पर हैं। एसोसिएशन ने शहर के प्रमुख अस्पतालों के साथ टाईअप किया है। इनमें एसोसिएशन के कार्ड पर फ्री ओपीडी व रियायती दरों पर टेस्ट सुविधा दी जाती है। संयोजन प्रेस सचिव रामप्रकाश शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि संजय बठला ने कहा कि मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। इस दौरान 80 साल से अधिक आयु के पेंशनरों को सम्मानित किया।

मंच संचालन सचिव सुभाष यादव ने किया। इस अवसर पर महासचिव ओपी झाम्ब, रामप्रकाश शर्मा, सुभाष यादव, आरपी गर्ग, विजय विज, महाबीर सिंह, गिरधारी शर्मा, एसके अरोड़ा, आरडी काम्बोज, सुभाष दुरेजा, सुमेर सिंह, सुरेश खन्ना ,केएल रंगा,ओएन मलिक, एपी कठपालिया, एसएन गौड़, बीके मेहता, अशोक, बाबूलाल, एनके गुप्ता, अविनाश वती, बालेश्वर दास आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी