रक्षा सेवाओं से संबंधी पेंशन अदालत 30 को

जागरण संवाददाता, करनाल : रक्षा सेवाओं से जुड़े पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों की समस्याआ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:12 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:12 AM (IST)
रक्षा सेवाओं से संबंधी पेंशन अदालत 30 को
रक्षा सेवाओं से संबंधी पेंशन अदालत 30 को

जागरण संवाददाता, करनाल : रक्षा सेवाओं से जुड़े पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों की समस्याओं को निराकरण करने के लिए दूसरी मिनी डिफेंस पेंशन अदालत 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। डीपीडीओ राजीव गाबा ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डीपीडीओ कार्यालय शक्ति कॉलोनी में समस्याओं का निवारण किया जाएगा। सक्षम अधिकारी ने बताया कि इस पेंशन अदालत में अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कोई भी पेंशन से संबंधित समस्या इस पेंशन अदालत में रखी जा सकती है, इसके लिए अपने पेंशन से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आएं। इसके अलावा, सभी पेंशनर एवं फैमिली पेंशनर डीपीडीओ कार्यालय में अपनी शिकायतें / समस्याओं को प्रत्येक माह की 25 तारीख तक भेज सकते हैं।

chat bot
आपका साथी