चांसलर मदन कुमार सैनी को विशेष सम्मान

सैनी इंप्लाइज एसोसिएशन करनाल का विशेष सम्मान समारोह सैनी भवन में आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 08:50 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 08:50 AM (IST)
चांसलर मदन कुमार सैनी को विशेष सम्मान
चांसलर मदन कुमार सैनी को विशेष सम्मान

जागरण संवाददाता, करनाल

सैनी इंप्लाइज एसोसिएशन करनाल का विशेष सम्मान समारोह सैनी भवन में आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मदन कुमार सैनी चांसलर कैपिटल विश्वविद्यालय झारखंड ने शिरकत की। इस दौरान सतीश कुमार ने कहा कि मदन कुमार ने नैतिक व सामाजिक शिक्षा पर और अधिक बल देने पर जोर दिया, जिससे कि विद्यार्थी समाज को एक सही दिशा की ओर ले जा सके और अच्छे नागरिक बन सकें। इस मौके पर डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने आए अभिभावकों को एक संदेश दिया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे ताकि बच्चे आगे चलकर समाज में फैल रही कुरीतियों जैसे नशा अपराध इत्यादि रोकने में समान प्रशासन का साथ दिया जा सके। सैनी समाज करनाल के उपप्रधान ओमप्रकाश आर्य, रमेश वर्मा के साथ एसोसिएशन के चेयरमैन सुमेर चंद सैनी प्रधान बीएस महासचिव सुरेंद्र सैनी राजकुमार रणवीर आरती शीला संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी