कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे: मुनीष

तरावड़ी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुनीष परवेज राणा ने कांग्रेस की मजबूती को लेकर प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल से मुलाकात की। इस अवसर पर यशपाल शर्मा हरिओम शर्मा रमेश सुशील गुप्ता सोनू राणा नमतेज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 08:28 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 08:28 AM (IST)
कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे: मुनीष
कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे: मुनीष

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुनीष परवेज राणा ने कांग्रेस की मजबूती को लेकर प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल से मुलाकात की। इस अवसर पर यशपाल शर्मा, हरिओम शर्मा, रमेश, सुशील गुप्ता, सोनू राणा, नमतेज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता मुनीष ने प्रभारी विवेक बंसल से पार्टी की मजबूती के साथ-साथ नीतियों को किस तरह जनता के बीच में पहुंचाया जाए, इसे लेकर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा प्रदेश के राजनीतिक व संगठनात्मक विषय को लेकर भी प्रभारी विवेक बंसल से चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुनीष ने कहा कि कांग्रेस मजबूत पार्टी है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण तबकों में भी कांग्रेस लगातार मजबूत होती जा रही है। पार्टी का लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

किसानों के विरोध की सूचना पाकर नहीं पहुंचे विधायक

संवाद सूत्र, निसिग :

कस्बे की श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि विधायक धर्मपाल गोंदर व गौशाला आयोग के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार को आमंत्रित किया गया था। उन्हें सुबह करीब दस बजे कार्यक्रम में पहुंचना था। इससे एक दिन पहले ही किसानों ने भाजपा नेताओं का विरोध करने व काले झंडे दिखाने की घोषणा कर दी थी। इस कारण उन्हें कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

भाकियू चढूनी ग्रुप के ब्लाक प्रधान अमनदीप बब्बर, अमृतपाल बुग्गा व अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान सरदार कामरेड सुखचैन सिंह के बेटे गुलजार सिंह सहित सैकड़ों युवा निसिग स्थित गोंदर डाचर टी-प्वाइंट पर करीब पौने घंटे तक जमा रहे। वे गुरुद्वारा चौक से नारे लगाते हुए डाचर रोड पर पहुंचे थे। उन्होंने विधायक धर्मपाल गोंदर के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में गोशाला प्रधान सुभाष सिगला ने कार्यक्रम में विधायक के नहीं आने की बात बताई।

chat bot
आपका साथी