संगठन ने महिलाओं को बताए उनके अधिकार

संवाद सहयोगी, तरावड़ी युवा समाजसेवा संगठन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गांव यूनि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 08:10 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:10 PM (IST)
संगठन ने महिलाओं को बताए उनके अधिकार
संगठन ने महिलाओं को बताए उनके अधिकार

संवाद सहयोगी, तरावड़ी

युवा समाजसेवा संगठन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गांव यूनिसपुर में किया। इसमें युवा समाजसेवा संगठन के अध्यक्ष शमशेर ¨सह कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में गांव की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं को उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कश्यप ने कहा कि महिलाओं को आज के समय में जागरूक होने की जरूरत है। यदि कोई महिला उत्पीड़न सहन कर रही है, तो महिला को इसका विरोध करना चाहिए। महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जाने वाली स्कीमों की भी जानकारी से अवगत करवाया गया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर बल देते हुए बेटी बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राकेश कश्यप, अजय कश्यप, रोहित, सुनील कश्यप, अनिल कश्यप, शीशपाल कश्यप, बाघ ¨सह, रविदत्त, सुनीता, रीटा, सुनैना, रजनी, संगीता, उर्मिला व रीना मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी