घीड़ क्षेत्र में दूसरे दिन भी आगजनी, सात एकड़ फसल जली

फसलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जब तक फसल मंडी तक ना पहुंचे तब तक किसानों की ¨चता खत्म नही होती। घीड़ में किसानों की 7 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान रामबीर ने बताया कि आग से मेघनाथ की 2 एकड़ गेहूं व रामकुमार की एक एकड़ और रामबीर पूर्व सरपंच घीड़ के 4 एकड़ अवशेष जल गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 20 Apr 2018 07:16 PM (IST)
घीड़ क्षेत्र में दूसरे दिन भी आगजनी, सात एकड़ फसल जली
घीड़ क्षेत्र में दूसरे दिन भी आगजनी, सात एकड़ फसल जली

संसू, गढ़ीबीरबल : फसलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जब तक फसल मंडी तक ना पहुंचे तब तक किसानों की ¨चता खत्म नही होती। घीड़ में किसानों की 7 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान रामबीर ने बताया कि आग से मेघनाथ की 2 एकड़ गेहूं व रामकुमार की एक एकड़ और रामबीर पूर्व सरपंच घीड़ के 4 एकड़ अवशेष जल गए। मेघनाथ ने जमीन ठेके पर ली हुई थी। आग की सूचना मिलते ही सरपंच अनिल गंभीर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों की मदद से आग को अन्य खेतों में जाने से रोका। जब तक दमकल टीम पहुंची तब तक गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया था। 1 दिन पहले बृहस्पतिवार को भी घीड़ में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल जल गई थी।

chat bot
आपका साथी