लगातार तीसरी बार ओडीएफ प्लस-प्लस अपना शहर

जागरण संवाददाता करनाल आवासीय और शहरी मामले मंत्रालय की ओर से करनाल को ओडीएफ प्लस-

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:35 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:35 AM (IST)
लगातार तीसरी बार ओडीएफ प्लस-प्लस अपना शहर
लगातार तीसरी बार ओडीएफ प्लस-प्लस अपना शहर

जागरण संवाददाता, करनाल: आवासीय और शहरी मामले मंत्रालय की ओर से करनाल को ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित किया है। शनिवार को इसके परिणाम की घोषणा हुई। इस उपलब्धि के लिए नगर निगम आयुक्त विक्रम ने सभी शहरवासियों, सफाई के काम में लगे समर्पित कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई देते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में भी करनाल को स्वच्छ शहर बनाए रखें। निगम आयुक्त ने बताया कि मिनिस्ट्री आफ हाउसिग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से फील्ड वेरिफिकेशन के लिए एक टीम गत वर्ष सात से आठ दिसंबर के मध्य ओडीएफ प्लस प्लस सर्वेक्षण के लिए करनाल शहर में आई थी। कुल 28 लोकेशन का निरीक्षण किया गया, जिनमें 13 जन शौचालय की जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त करनाल नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की भी जांच की गई। कॉमर्शियल एरिया, पब्लिक एरिया, स्लम, रेलवे स्टेशन, रेजिडेंशियल क्षेत्रों में मौजूद जन शौचालयों की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में करनाल नगर निगम क्षेत्र में कुल 165 जन शौचालय हैं, जिनमें 128 पब्लिक टॉयलेट्स और शेष 37 कम्युनिटी टॉयलेट वर्ग में आते हैं। ये सभी टॉयलेट गूगल मैप पर पर खोजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीएफ सर्टिफिकेशन स्वच्छ सर्वेक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खास बात यह है कि इसे लेकर पिछले तीन वर्ष से करनाल ने ओडीएफ प्लस प्लस सर्टिफिकेशन कायम रखा है, जो स्वयं बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस उपलब्धि को भविष्य में भी बनाए रखें। स्वच्छता अपने आप में व्यापक अर्थ रखती है, इसे ईश्वर का दूसरा नाम भी कहा गया है। शहर को साफ रखने के लिए नगरनिगम दिन-रात प्रयासरत है, फिर भी यदि कहीं गंदगी को लेकर कोई शिकायत हो तो नागरिक उसकी शिकायत नगरनिगम को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि खुल में शौच न केवल सफाई व्यवस्था को बाधित करती है बल्कि सामाजिक बुराई भी है। यदि कोई व्यक्ति खुल में शौच करते हुए पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी