पदक ही नहीं, देश का गौरव भी बढ़ाएंगे हरियाणा के खिलाड़ी: डीसी

दैनिक जागरण के टारगेट टोक्यो अभियान के तहत शहर में बनाई गई 42 फीट चौड़ी और 12 फीट ऊंची ओलिपिक वाल देखकर उपायुक्त निशांत यादव अभिभूत हो उठे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:08 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:08 AM (IST)
पदक ही नहीं, देश का गौरव भी बढ़ाएंगे हरियाणा के खिलाड़ी: डीसी
पदक ही नहीं, देश का गौरव भी बढ़ाएंगे हरियाणा के खिलाड़ी: डीसी

टारगेट टोक्यो अभियान

--42 फीट चौड़ी ओलिपिक वाल देख अभिभूत हुए उपायुक्त

--दैनिक जागरण की पहल को अनुकरणीय व सार्थक बताया

फोटो-01, 02, 03

जागरण संवाददाता, करनाल: दैनिक जागरण के टारगेट टोक्यो अभियान के तहत शहर में बनाई गई 42 फीट चौड़ी और 12 फीट ऊंची ओलिपिक वाल देखकर उपायुक्त निशांत यादव अभिभूत हो उठे। उन्होंने पूरे अभियान को अत्यंत सार्थक, सकारात्मक और अनुकरणीय पहल बताया। डीसी ने इस दौरान तिरंगा लहराया और अपने संबोधन में सभी से कहा कि ओलिपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों से पूरी उम्मीद है कि वे इस बार पदकों की संख्या ही नहीं, देश का गौरव भी बढ़ाएंगे।

सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित समारोह में प्राचार्य डा. राजेश रानी सहित दैनिक जागरण के करनाल ब्यूरो चीफ पवन शर्मा व सामाजिक संस्था निफा की ओर से गुरजंट सिंह ने डीसी निशांत यादव का स्वागत किया गया। डीसी ने वाल का अवलोकन करने के बाद तिरंगा लहराते हुए हरियाणा के खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ओलिपिक जैसे वृहद आयोजन में हरियाणा के खिलाड़ियों से पूरे भारत को उम्मीदें हैं। आसपास के अन्य राज्यों की तुलना में यहां के खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहते हैं। इस बार भी वे भारत की झोली में ढेरों पदक डालकर देशवासियों का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने सार्थक पहल के लिए दैनिक जागरण और कालेज के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर डा. एमसी बागी, डा. जरनैल सिंह, डा. निर्मल, प्रोफेसर बलवान सिंह, सतीश गुप्ता, डा. रेखा त्यागी, चंचल रानी, डा. अमित चौधरी, डा. सुभाष नागिया, कमलेश रानी, प्रवीण कौशिक और डा. प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

-----------------

वाल ने मोह लिया मन

महाविद्यालय में करीब 42 फीट चौड़ी और 12 फीट ऊंची ओलिपिक वाल महज एक दिन में तैयार की गई। सामाजिक संस्था निफा की फाइन आ‌र्ट्स विग के कलाकारों ने इसे बनाया। संस्था के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने बताया कि कलाकारों में विश्व की सबसे लंबी 1600 मीटर पेंटिग तैयार करके 2016 में विश्व रिकार्ड बना चुके अशोक गंगवार और युवा कलाकार मुकेश शर्मा सहित वरिष्ठ चित्रकार वीरेंद्र वर्मा शामिल रहे। पेंटिग पर दैनिक जागरण व टारगेट टोक्यो का लोगो, स्लोगन, ओलिपिक लोगो तथा खेलों व खिलाड़ियों की छवि उकेरी गई है। आकर्षक रंगों से सजी और सभी का मन मोह रही वाल के साथ युवाओं ने सेल्फी भी ली।

chat bot
आपका साथी