मैढ़ सुनार परिषद की कार्यकारिणी में नही हुआ बदलाव

संवाद सहयोगी, घरौंडा : मैढ़ सुनार परिषद की बैठक का आयोजन शगुन स्टार होटल में किया ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 07:11 PM (IST)
मैढ़ सुनार परिषद की कार्यकारिणी में नही हुआ बदलाव
मैढ़ सुनार परिषद की कार्यकारिणी में नही हुआ बदलाव

संवाद सहयोगी, घरौंडा :

मैढ़ सुनार परिषद की बैठक का आयोजन शगुन स्टार होटल में किया गया। बैठक में परिषद के जिला प्रधान राजकुमार वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि मैढ़ सुनार परिषद की घरौंडा कार्यकारिणी में कोई बदलाव नही किया गया है। हमें एकजुट होकर कार्य करना है और अपने समाज को उन्नति की ओर लेकर जाना है। मैढ़ सुनार परिषद घरौंडा के प्रधान रोशन लाल वर्मा ने कहा कि मैढ़ सुना परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में समाज के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर उपप्रधान सुरेंद्र वर्मा, महासचिव सतीश वर्मा, कोषाध्यक्ष जोगिन्द्र वर्मा, सलाहाकार धर्मबीर वर्मा, प्रवेश वर्मा, राजेश वर्मा, सुभाष वर्मा, संजीव वर्मा, संजय वर्मा, धीरज वर्मा, आशिष वर्मा, शुभम वर्मा, प्रवीण, मनोज, प्रमोद, मदनलाल, सतीश, विकास, दीपक, विक्रांत, सुरेंद्र, सुमित, राहुल, अमित व कृष्ण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी