निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नु को मिली मानद उपाधि

समाजसेवा व युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए सामाजिक संस्था नेशनल इंटिग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह को डाक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया। राजस्थान के चुरू जिले के ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:55 AM (IST)
निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नु को मिली मानद उपाधि
निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नु को मिली मानद उपाधि

जागरण संवाददाता, करनाल: समाजसेवा व युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए सामाजिक संस्था नेशनल इंटिग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह को डाक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया। राजस्थान के चुरू जिले के ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

किसी यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान विशिष्ट कार्य करने पर प्रदान किया जाता है। सम्मान समारोह में उनके साथ पा‌र्श्व गायक मास्टर सलीम को भी धार्मिक व पा‌र्श्व गायन के क्षेत्र में डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. जोगिदर सिंह ने कहा कि डाक्टरेट की डिग्री लेने के लिए किसी विषय पर एक्सपर्ट गाइड के मार्गदर्शन में रिसर्च करके थीसिस लिखनी पड़ती है। स्नातकोत्तर या एमफिल की पढ़ाई के बाद इसमें तीन-चार वर्ष लग जाते हैं। वहीं हर विश्वविद्यालय मानद डिग्री के लिए उन हस्तियों का चयन करता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अति उल्लेखनीय कार्य किया हो और साथ ही अपने कार्यों से बड़ी संख्या में समाज को प्रभावित किया हो।

यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डा. एमसी कश्यप ने कहा कि प्रीतपाल सिंह पन्नु का पूरा जीवन देश व समाज को समर्पित रहा है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, नशा, बाल श्रम, आतंकवाद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनचेतना अभियान चलाए तो सामाजिक विषयों पर सात विश्व कीर्तिमान बनाकर देश का नाम रोशन किया। रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने के साथ ही देश की कला-संस्कृति को भी बढ़ावा दिया। निफा की स्थापना कर उन्होंने अनेक युवा कलाकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा और युवा सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। पन्नु को यह सम्मान मिलने पर निफा के संरक्षक सदस्य श्रवण शर्मा, आजीवन सदस्य दिनेश बक्शी, जिलाप्रधान रणजीत ग्रेटा, •ालिा सचिव हितेश गुप्ता, उप प्रधान गुरजंट सिंह, मनिदर उप्पल, उपेन्द्र सिंह आदि ने ़खुशी जताई।

chat bot
आपका साथी