एनसीसी कैडेट्स ने रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

डीएसपी असंध दलबीर ¨सह ने कैडेट्स को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देकर रैली को हरी झंड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 08:07 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:07 PM (IST)
एनसीसी कैडेट्स ने रैली से दिया स्वच्छता का संदेश
एनसीसी कैडेट्स ने रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

डीएसपी असंध दलबीर ¨सह ने कैडेट्स को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देकर रैली को हरी झंडी दी संवाद सूत्र, नि¨सग

कस्बे के मुख्य बाजार में एसबीएस स्कूल करनाल के एनसीसी कैडेट्स ने सातवीं हरियाणा बटालियन कमां¨डग आफिसर लेफ्टिनेट कर्नल बीजेएस के निर्देशानुसार खुले में शौचमुक्त, स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जन जागरूकता रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता एनसीसी अधिकारी सूरजपाल ने की। इसमें मुख्य रूप से पहुंचे डीएसपी असंध दलबीर ¨सह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने कैडेट्स का परिचय लेकर जीवन लक्ष्य जाना।

इसमें कैडेट्स ने देश की सेवा को अपना सर्वोपरी धर्म बताया। डीएसपी असंध ने कैडेट्स को महिला अपराध रोकने में सहायक दुर्गा शक्ति एप के फायदे बताकर इस्तेमाल करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एप महिला अपराधों पर अंकुश लगाने में कारगर सिद्ध होगी। इसका प्रचार और प्रसार जागरूकता से संभव है। उन्होंने कैडेट्स की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की। रैली को स्थानीय थाना से प्रारंभ कर गोंदर रोड बाईसपास से मुख्य बाजार में निकाली गई। बाद में कैडट्स ने बस्तली गांव में सरंपच प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में रैली निकाली। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनीता शर्मा रही। उन्होंने रैली से पूर्व कैडेट्स को स्वच्छता का महत्व बताया। जबकि ग्राम सरपंच ने सरकार की जनहित में जारी जन कल्याणकारी नीतियों का बखान किया। इनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता सरीखे सराहनीय अभियान भी है। कैडेट्स ने हाथों में स्लोगन लिखी फट्टियों लेकर गांव की मुख्य गलियों में रैली निकाल जागरूकता फैलाई। इसमें स्कूल ¨प्रसिपल हरजीत कौर, चौ. चांद ¨सह, सुमन चौधरी, अमनदीप कौर और दया ने रैली में सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी