पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना कोई अस्तित्व नहीं : नरेन्द्र सांगवान

जेजेपी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सांगवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 23 फरवरी को जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सम्मेलन में दुष्यंत चौटाला संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सांगवान ने कहा कि किसी भी संगठन का पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना कोई अस्तित्व नही हैं। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 09:06 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 09:06 AM (IST)
पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना कोई अस्तित्व नहीं : नरेन्द्र सांगवान
पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना कोई अस्तित्व नहीं : नरेन्द्र सांगवान

संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : जेजेपी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सांगवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 23 फरवरी को जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सम्मेलन में दुष्यंत चौटाला संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सांगवान ने कहा कि किसी भी संगठन का पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना कोई अस्तित्व नही हैं। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।

जींद उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के इसे सिद्ध भी कर दिया। जींद उपचुनाव बेशक भाजपा ने जीता था लेकिन जेजेपी ने 38 हजार वोट के साथ दूसरा स्थान पा कर लोगों का दिल जीतने का काम किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शंाति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नफे ¨सह, इंद्रजीत गोराया, पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्ण ¨सह, विनोद रायपुर, भूपेंद्र लाडी, जय भगवान कश्यप मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी