नपा उपप्रधान पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

नगरपालिका उपप्रधान की ओर से नगरपालिका सचिव को फोन पर धमकी देने व शहर के विकास कार्य रोकने के मामले में पुलिस ने नपा उपप्रधान कंवलजीत ¨प्रस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 02:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 02:10 AM (IST)
नपा उपप्रधान पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
नपा उपप्रधान पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

संवाद सहयोगी, घरौंडा (करनाल) : नगरपालिका उपप्रधान की ओर से नगरपालिका सचिव को फोन पर धमकी देने व शहर के विकास कार्य रोकने के मामले में पुलिस ने नपा उपप्रधान कंवलजीत ¨प्रस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 15 फरवरी को नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने नगरपालिका उपप्रधान कंवलजीत ¨प्रस के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक 11 फरवरी को लगभग साढ़े नौ बजे नगरपालिका उपप्रधान कंवलजीत ¨सह का फोन आया कि सचिव शहर में होने वाले सभी विकास कार्यों को रोक दिया जाए। रिकोर्डिंग में नपा उपप्रधान कंवलजीत ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की जांच करवाने व नपा कर्मचारियों व अधिकारियों को नौकरी तक से हाथ धोने की धमकी दी थी। रिकॉर्डिंग में स्थानीय विधायक हर¨वद्र कल्याण के बारे में भी टिप्पणी की गई थी। नपा उपप्रधान की ऑडियो वायरल होने शहर में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं नपा उपाध्यक्ष द्वारा सचिव को फोन पर दी गई धमकी से नगरपालिका में हड़कंप मच गया था। नगरपालिका सचिव की शिकायत के बाद घरौंडा पुलिस ने नगरपालिका उपप्रधान कंवलजीत ¨प्रस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वर्जन-

कार्यो को लेकर पहले भी सचिव से फोन पर बात होती रही है। मैंने कोई धमकी सचिव को नहीं दी। आप कॉल रिकॉर्डिग सुन सकते है उसमें ऐसी कोई भी बात नहीं है।

-कंवलजीत ¨प्रस, नपा उपप्रधान, घरौंडा वर्जन-

नगरपालिका सचिव रविप्रकाश की शिकायत पर कंवलजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

-दीपक कुमार, एसएचओ घरौंडा।

chat bot
आपका साथी