शहर में विकास कार्यों पर नगर निगम का फोकस

शहर के विकास कार्यों को नगर निगम तेजी से करा रहा है। ताकि नागरिकों को इनका फायदा हो और उनका जीवन खुशहाल बन सके। इसे लेकर नगर निगम वार्ड छह से 10 में करीब साढे 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:25 PM (IST)
शहर में विकास कार्यों पर नगर निगम का फोकस
शहर में विकास कार्यों पर नगर निगम का फोकस

जागरण संवाददाता, करनाल: शहर के विकास कार्यों को नगर निगम तेजी से करा रहा है। ताकि नागरिकों को इनका फायदा हो और उनका जीवन खुशहाल बन सके। इसे लेकर नगर निगम वार्ड छह से 10 में करीब साढे 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत सड़कों का निर्माण, सु²ढ़ीकरण, इंटरलाकिग पेवर ब्लाक को पक्का करना, सीवर व बरसाती पानी निकासी की पाइप लाइन, पार्कों का सुंदरीकरण, सेक्टरों की मार्केट का सुंदरीकरण तथा शौचालयों का निर्माण इत्यादि के काम चल रहे हैं। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डा. मनोज कुमार ने दी।

निगमायुक्त डा. मनोज कुमार ने सोमवार को बताया कि शहर के 20 वार्डों में से 6 से 10 वार्डों में विकास कार्यों को करवाने की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता सतीश शर्मा को दी गई है, जो वार्ड अनुसार अलग-अलग विकास कार्य करा रहे हैं। इन वार्डों में करीब 66 विकास कार्यों को मुकम्मल करना है, जिन पर करीब साढे 11 करोड़ रूपये की राशि नगर निगम द्वारा खर्च की जाएगी। वार्ड 6 के 15 कार्य हैं, जिनमें गांव की गलियों को पक्का करना, पानी निकासी के नाले, इंटरलाकिग पेवर ब्लाक, चौपालों का निर्माण, श्मशान घाटों की चारदीवारी तथा विभिन्न गलियों, नालों व बरसाती पानी की ड्रेनों की मरम्मत के कार्य शामिल हैं। वार्ड 8 के 16 कार्य हैं। वार्ड 9 के 18 कार्य हैं। वार्ड 10 के 6 विकास कार्य हैं।

निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंता सतीश शर्मा को निर्देश दिए कि वे स्वयं सभी साइट का दौरा करें और क्वालिटी पर पूरा ध्यान दें। निर्माण कार्य में जो सामग्री प्रयोग की जा रही है, उसके सैंपल एकत्र करके उनकी जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों को समय से पूरा करें, ताकि शहर वासियों को सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।

chat bot
आपका साथी