उत्तर भारत के मैदानों में 26 से फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में साफ व शुष्क रहेगा मौसम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 05:28 PM (IST)
उत्तर भारत के मैदानों में 26 से फिर सक्रिय होगा मानसून
उत्तर भारत के मैदानों में 26 से फिर सक्रिय होगा मानसून

जागरण संवाददाता, करनाल : बीते दो दिन हुई अच्छी बरसात के बाद अब 25 जुलाई तक मौसम साफ व शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। एक जून से 23 जुलाई के बीच मानसून के प्रदर्शन की बात की जाए तो तो देशभर में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। पूर्वी तथा पूर्वोत्तर के राज्यों में सामान्य से 16 फीसद अधिक बरसात हुई है। जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत में सामान्य से 16 फसदी कम बरसात हुई है। मध्य भारत के भागों में 5 फीसद अधिक बरसात हुई है, जबकि दक्षिणी भागों में भी 16 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। अब एक बार फिर मानसून की सक्रियता उत्तर भारत के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्र में कम हो जाएगी। 25 जुलाई तक इन क्षेत्रों में मौसम साफ व शुष्क होगा। कुछ ही क्षेत्र ऐसे होंगे जहां बरसात हो सकती है। 26 जुलाई से मैदानी क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने की संभावना जताई गई है। यह रहा मौसम का हाल

वीरवार को दिनभर मौसम साफ व शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री उछाल के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 5.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 85 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम को घटकर 73 फीसदी रह गई।

chat bot
आपका साथी