मॉडल से बताया फसल अवशेष का प्रयोग कर बना सकते हैं थ्रीडी ¨प्र¨टग

केवीए डीएवी वूमैन कॉलेज की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल पेश किया। उन्होंने दर्शाया कि हम इन अवशेषों के सफल प्रयोग से थ्री डी ¨प्र¨टग तैयार कर सकते हैं। मौका था पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में अंतरजिला विज्ञान प्रदर्शनी का। प्रदर्शनी में करनाल व पानीपत जिले के 11 कॉलेजों के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 08:54 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 08:54 AM (IST)
मॉडल से बताया फसल अवशेष का प्रयोग कर बना सकते हैं थ्रीडी ¨प्र¨टग
मॉडल से बताया फसल अवशेष का प्रयोग कर बना सकते हैं थ्रीडी ¨प्र¨टग

जागरण संवाददाता, करनाल : ऐसा क्या करें? जिससे हम भी स्वस्थ रहें और वातावरण भी। धान के अवशेषों को जलाने के बजाय कहीं तो यूज कर इन्हें हमें समायोजित करना होगा। इसके लिए केवीए डीएवी वूमैन कॉलेज की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपना मॉडल पेश किया। उन्होंने दर्शाया कि हम इन अवशेषों के सफल प्रयोग से थ्री डी ¨प्र¨टग तैयार कर सकते हैं। छात्रा कर्मजीत व प्रियांशी ने बताया कि ज्यादातर किसान अवशेष जलाते हैं। लेकिन वें उन्हें यूज करना नहीं जानते। इसके लिए जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनका मॉडल रिसर्च के आधार पर है। मौका था पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में अंतरजिला विज्ञान प्रदर्शनी का। प्रदर्शनी में करनाल व पानीपत जिले के 11 कॉलेजों के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अलग-अलग विषयों पर 50 मॉडल पेश किए। वहीं गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन की छात्रा सुखदीप और मिनल ने हेल्थ प्रोमोशन पर मॉडल पेश किया। उन्होंने आठ प्रयोगों के माध्यम से खुद को स्वस्थ रखने के तरीके बताए।

फोटो-- 07 नंबर है।

विद्यार्थियों को किया प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित

कार्यक्रम की अध्यक्षता ¨प्रसिपल डॉ. रेखा शर्मा ने की। वहीं लिबर्टी ग्रुप के एचआर मैनेजर जीएस सैनी व पंकज गोयल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उप प्राचार्या डॉ. राजेश रानी व संयोजक डा. सतीश गुप्ता ने उनका स्वागत किया। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतिभागियों ने अप्लाइड इलेक्ट्रोनिक्स, इंडस्ट्रिल केमिस्ट्री, जेनेटिक इंजीनिय¨रग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, रिमोट सें¨सग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष जागलान, डॉ. एमएस बागी, डॉ. पूनम भंडारी, डॉ. जरनैल ¨सह, डॉ. प्रवीण वत्स, डॉ. जयेन्द्र छिल्लर, डॉ. नीरज, डॉ. ज्योति रोजरा, शिखा रानी व लक्ष्मी बिबान मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम

0 भौतिक विभाग की प्रदर्शनी में पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम पहले

दयाल ¨सह कॉलेज की टीम दूसरे व एसडी कॉलेज पानीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही।

0 रसायन में केवीए डीएवी कॉलेज पहले, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय दूसरे व राजकीय महिला महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।

0 वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रदर्शनी में केवीएडीएवी कॉलेज की टीम पहले व पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम दूसरा स्थान पर रही।

0 जीव विज्ञान विभाग में केवीए डीएवी कॉलेज पहले और पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही।

0 मनोविज्ञान विभाग में राजकीय महाविद्यालय पानीपत पहले और राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

0 भूगोल विभाग की प्रदर्शनी में केवीए डीएवी कॉलेज की टीम पहले और राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही।

0 कंप्यूटर साइंस विभाग में गुरुनानक खालसा कॉलेज की टीम ने पहला, दयाल ¨सह कॉलेज की टीम ने दूसरा व पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

chat bot
आपका साथी