विधायक हरविद्र कल्याण ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

विधायक हरविद्र कल्याण ने रांवर गांव में निर्माणाधीन विकास कार्यो का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:40 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:40 AM (IST)
विधायक हरविद्र कल्याण ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा
विधायक हरविद्र कल्याण ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

संवाद सहयोगी, घरौंडा : विधायक हरविद्र कल्याण ने रांवर गांव में निर्माणाधीन विकास कार्यो का जायजा लिया। विधायक रांवर में सामुदायिक केंद्र, कश्यप चौपाल, नट चौपाल, रामलीला ग्राउंड के नजदीक कम्युनिटी हाल, वाल्मीकि चौपाल के निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली निर्माण सामग्री को भी जांचा। साथ ही गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों से निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक हरविद्र कल्याण ने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा है। निर्माण कार्यो में किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए। सतीश राणा कैरवाली को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सतीश राणा कैरवाली को किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। सतीश राणा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविदर मंडी, करनाल के सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, करनाल जिला के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा व पूर्व जिला अध्यक्ष भाई जगमोहन आनंद व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार, पदाधिकारियों ने किया मंथन स्वतंत्रता दिवस से पहले होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा घरौंडा मंडल के अध्यक्ष सुभाष पिगली ने अपने कार्यालय में मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तिरंगा यात्रा को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। सुभाष पिगली ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का गौरव है। 13 अगस्त को विधायक हरविद्र कल्याण व वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर घरौंडा भाजपा मंडल के महामंत्री तरसेम राणा, महामंत्री नरेंद्र प्रजापति, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवीन शर्मा, अंकित जैन, राजेश पाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी