फिर गिरा पारा, सुबह दृश्यता भी शून्य

जागरण संवाददाता करनाल शुक्रवार सुबह एक बार फिर धुंध ने लोगों को बेहाल कर दिया। धुंध

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 05:12 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:12 AM (IST)
फिर गिरा पारा, सुबह दृश्यता भी शून्य
फिर गिरा पारा, सुबह दृश्यता भी शून्य

जागरण संवाददाता, करनाल: शुक्रवार सुबह एक बार फिर धुंध ने लोगों को बेहाल कर दिया। धुंध में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिये थम से गए। वहीं रेल मार्ग पर भी धुंध का असर देखने को मिला है। कई ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। हालांकि जिस स्पीड से हवा चल रही है, उससे धुंध गिरने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्र 100 फीसदी दर्ज की गई। हवा 4.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं। सुबह के समय धुंध भी छा सकती है। 24 जनवरी से क्षेत्र में हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि दूसरे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश के आंकड़ों में सुधार का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 36.0 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से अधिक है। हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के इस आंकड़े में इजाफा देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ सालों में जनवरी माह में हुई बरसात के आंकड़े पर गौर किया जाए तो हैरानी होगी। पिछले दस वर्ष में बारिश

वर्ष बारिश

2010 7.6 एमएम,

2011 2.2 एमएम,

2012 21.6 एमएम,

2013 64.4 एमएम,

2014 65.2 एमएम,

2015 15.0 एमएम,

2016 0.0 एमएम

2017 93.8 एमएम

2018 34.2 एमएम

2019 28.8 एमएम

chat bot
आपका साथी