रामनगर में रेहड़ी व फड़ी वालों को वितरित किए मास्क

जागरण संवाददाता करनाल कोरोना से महाजंग-जनजागरण अभियान में जिले की कई संस्थाओं अस्पताल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:48 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:48 AM (IST)
रामनगर में रेहड़ी व फड़ी वालों को वितरित किए मास्क
रामनगर में रेहड़ी व फड़ी वालों को वितरित किए मास्क

जागरण संवाददाता, करनाल : कोरोना से महाजंग-जनजागरण अभियान में जिले की कई संस्थाओं, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कदमताल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद की अभिमन्यु शाखा की अध्यक्ष मणिका चोपड़ा ने शुक्रवार को रामनगर में रेहड़ी व फड़ी वालों को मास्क वितरित किए। उन्होंने लोगों को इस महामारी से बचाव के उपाय भी सुझाए। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाएं आम लोगों को न केवल कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाजर और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जा रही हैं बल्कि तमाम नियम-कायदों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। नए सिरे से कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दैनिक जागरण की ओर से शुरू की गई मुहिम के तहत विभिन्न संस्थाएं सक्रिय सहभागिता के लिए आगे आई हैं। इनमें करनाल व्यापार मंडल, हरियाणा व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, हरियाणा दवा विक्रेता संघ, फार्मा एसोसिएशन, हरियाणा राजकीय लेक्चरर्स यूनियन, बुद्धिजीवी विचार मंच, नवचेतना मंच, निफा, मानव सेवा संघ, विर्क अस्पताल, सेवा भारती, सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, समाधानांचल, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, आयुर्वेद गुरु आदि शामिल हैं। मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन और अन्य तमाम कार्यों से ये संस्थाएं जनता को कोरोना से महाजंग के साथ प्रतिक्षण जागरूक रहने और दूसरों को भी सचेत करने के लिए भी नियमित रूप से प्रेरित करेंगी। अभिमन्यु शाखा की अध्यक्ष मणिका चोपड़ा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी दैनिक जागरण ने इसी तरह की सराहनीय मुहिम शुरू की थी। उस मुहिम से जुड़कर उन्होंने लगातार मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। शाखा ने इस माह की शुरूआत में भी सैनिटाइजर व मास्क वितरित करने का का कार्य किया। अब फिर नए सिरे से इस मुहिम को शुरू किया गया है। वह दैनिक जागरण को इस मुहिम के लिए साधुवाद देती हैं। समाजसेवी रजनीश चोपड़ा ने कहा कि कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए ऐसे प्रयास बेहद आवश्यक हैं। वह इसमें सक्रिय भागीदारी करेंगे।

chat bot
आपका साथी