शहीद उधम सिंह ने प्राणों की आहुति देकर देश को कराया था आजाद : संजय

शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर बीडीपीओ कार्यालय सभागार में भाजपा युवा मोर्चा मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सांसद संजय भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर रक्तदाओं को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:52 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:52 AM (IST)
शहीद उधम सिंह ने प्राणों की आहुति देकर देश को कराया था आजाद : संजय
शहीद उधम सिंह ने प्राणों की आहुति देकर देश को कराया था आजाद : संजय

संवाद सहयोगी, इंद्री: शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर बीडीपीओ कार्यालय सभागार में भाजपा युवा मोर्चा मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सांसद संजय भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर रक्तदाओं को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित किया।

सांसद संजय भाटिया ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को रक्तदान शिविर आयोजित करने पर बधाई दी। उन्होंने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर कहा कि देश के कोने-कोने में शहीद उधम सिंह को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम इन शहीदों की वजह से ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश आजाद करवाया था।

उन्होंने कहा कि वह सभी महान शहीदों को नमन करते हैं। कोरोना वायरस महामारी से देश-प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व प्रभावित है। इस मुश्किल समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने सभी भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए है कि कोरोना महामारी से बचने के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करें। वहीं इसी कड़ी में भाजपा के छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारी ने मंडियों में पहुंचकर मास्क वितरित किए। रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त की कमी को पूरा करके इस महामारी से लोगों को बचाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के अलावा रक्त एकत्रित करने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 70 रक्त यूनिट एकत्रित किया गया। पूर्व विधायक पवन सैनी, अंग्रेज सिंह मौर, थाना प्रभारी सचिन, सुमेर चन्द काम्बोज, महिन्द्र सिंह पंजोखरा, भाजपा मंडलाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, अमित खेड़ा, शिव कुमार कश्यप, ऋषिपाल कांबोज, पंकज कांबोज, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी