रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता करनाल सुभाष कालोनी में एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:28 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 11:28 AM (IST)
रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, करनाल : सुभाष कालोनी में एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी ने उसकी हत्या की आशंका जताई है जबकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष कालोनी स्थित घर में करीब 41 वर्षीय गगनदीप का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा। वहीं मोर्चरी हाउस पर पहुंची अवतार कालोनी में रह रही दीप्ति ने बताया कि वह अपने पति के साथ विवाद के चलते कुछ साल से अलग रह रही है। उसके पति अपने स्वजनों के साथ ही रहते थे। उनके दो बच्चे भी हैं। अचानक उसे स्वजनों ने गगनदीप के बारे में सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची। उस समय गगनदीप के सिर से खून भी निकला हुआ था। उन्होंने इसके पीछे हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की तमाम पहलुओं से जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी