कर्मचारियों को महंगाई भत्ता व दीपावली पर बोनस दिया जाए : महिद्र

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की मीटिग पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महिद्र गौड़ काछवा ने की। डिपो प्रधान अशोक कुमार गुर्जर ने संचालन किया। बैठक में हरियाणा सरकार से मांग की गई कि केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता व दीपावली पर बोनस दिया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:43 PM (IST)
कर्मचारियों को महंगाई भत्ता व दीपावली पर बोनस दिया जाए : महिद्र
कर्मचारियों को महंगाई भत्ता व दीपावली पर बोनस दिया जाए : महिद्र

करनाल (वि) : हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की मीटिग पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महिद्र गौड़ काछवा ने की। डिपो प्रधान अशोक कुमार गुर्जर ने संचालन किया। बैठक में हरियाणा सरकार से मांग की गई कि केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता व दीपावली पर बोनस दिया जाए।

प्रधान महिद्र गौड़ ने कहा कि रोडवेज के बहादुर कर्मचारी हमेशा सरकार, विभाग और जनहित में काम करता है। सरकार और विभाग पर संकट के समय में भी कर्मचारी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी पूरी करता है। कोरोना काल में कई रोडवेज कर्मचारियों की जान चली गई, इसके बावजूद कर्मचारियों ने जनता की सेवा में बसें चलाना जारी रखा। हरियाणा रोडवेज की पहचान देशभर में है, जिसके लिए कर्मचारियों को पूरा श्रेय जाता है। संघ परिवहन मंत्री से मांग करता है कि दीपाली बोनस समय पर दे दिया जाए तथा महंगाई भत्ता केंद्र की तर्ज पर मिले। मीटिग में कहा गया कि स्कीम बसों को चलाने वाले चालक यात्रियों व सरकारी कर्मचारियों बदतमीजी से व्यवहार करते हैं। लापरवाही से बसें चलाकर हादसों को अंजाम दे रहे हैं। इससे विभाग की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। परिवहन विभाग की तरह निजी बस चालकों के लिए भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि लोगों के लिए यात्रा जोखिमपूर्ण न हो। इस अवसर पर डिपो प्रधान अशोक कुमार, सचिव जसबीर सिंह, उपप्रधान सतबीर, वीरेंद्र मलिक, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश कुमार, विशाल शर्मा, संगठन सचिव राजीव राणा, रामनिवास रत्तक, राजिद्र गुर्जर, मनोज कुमार, अमित जुंडला, स्टेट कोषाध्यक्ष जगपाल शर्मा, प्रकाश सिंह, कश्मीर सिंह, रामकरण, सुनील व रवि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी