महेंद्र राठी चुने मंदिर के प्रधान

हरियाणा समिति पंजीकरण एक्ट 2012 के अंर्तगत भगवान श्री विष्णु मंदिर सभा सेक्टर-

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:46 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:46 AM (IST)
महेंद्र राठी चुने मंदिर के प्रधान
महेंद्र राठी चुने मंदिर के प्रधान

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा समिति पंजीकरण एक्ट 2012 के अंर्तगत भगवान श्री विष्णु मंदिर सभा सेक्टर-8 के त्रिवार्षिक चुनाव सोमवार को मंदिर प्रांगण में संपन्न हुए। पंडित हरि कृष्ण को मुख्य चुनाव अधिकारी फरवरी मास में नियुक्त किया गया। उनके सहयोग के लिए दो चुनाव अधिकारी नरेंद्र सिक्का एवं एडवोकेट जगमाल सिंह नियुक्त किए गए। इन तीनों अधिकारियों ने सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू की। मंदिर की महासभा के सदस्यों ने चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने अपने पसन्द के सदस्यों को वोट दिए। चुनाव प्रक्रिया के बाद चुनाव परिणाम मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित किए गए और उसकी एक सूची मन्दिर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी गई है।

नई कार्यकारणी जिसका कार्यकाल तीन वर्ष होगा। इसमें प्रधान महेंद्र राठी, महासचिव जगदीश गुप्ता, उप-प्रधान महावीर सिंह चौहान, संयुक्त सचिव इंद्र सिंह अहलावत, उप-सचिव कर्म सिंह एवं कैशियर देश दीपक शासन चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने महासभा के सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर भारी संख्या में सदस्य एवं सेक्टर-8 के निवासी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी