भगवान शिव को कराया पंचामृत से स्नान

श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ श्लोकों का उच्चारण करते हुए श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को पंचामृत स्नान कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:59 PM (IST)
भगवान शिव को कराया पंचामृत से स्नान
भगवान शिव को कराया पंचामृत से स्नान

जागरण संवाददाता, करनाल: श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ श्लोकों का उच्चारण करते हुए श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को पंचामृत स्नान कराया। शिव स्तुति का पाठ किया गया। इससे पहले हवन यज्ञ कर वैश्विक शांति की कामना की।

मुख्य यजमान के रूप में अमित परविदर ने परिवार सहित शिरकत की। दूध, शहद, दही, घी व शक्कर से स्नान करवाने के बाद भोले बाबा को वस्त्र चढ़ाए गए। फूलों से सुशोभित किया गया। सुशील मदान ने तूने कैसा खेल रचाया, तुझे कोई समझ ना पाया.. व अनु खट्टर ने तेरा छोटा सा पर परिवार मेरा छोटा सा संसार भोले आ जाओ एक बार मेरी नैया लगा दो पार भजन गाकर सबको भावुक कर दिया। शिव चरणों में वीना सेठ, प्रदीप काठ पाल और मुरारी बतरा का जन्म दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर सुमन गाबा, अनिल छाबड़ा, सीमा बंसल, चंदर बत्रा, अशोक मदान, तरसेम गुप्ता, सोनिया काठपाल, वेद दुआ, सरोज दुआ, चरणजीत अरोड़ा, चंद्र अरोड़ा, सुशील मदान व सुनैना मदान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी