बिना बोली धान बेचने वाले आढ़ती का होगा लाइसेंस रद

संवाद सूत्र निसिग नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव सुमनलता की अध्यक्षता में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:50 AM (IST)
बिना बोली धान बेचने वाले आढ़ती का होगा लाइसेंस रद
बिना बोली धान बेचने वाले आढ़ती का होगा लाइसेंस रद

संवाद सूत्र, निसिग : नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव सुमनलता की अध्यक्षता में धान की खुली सामूहिक बोली को लेकर राइस मिलर्स व आढ़ती एसोसिएशन की बैठक हुई। नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवीर राणा व मंडी प्रधान सुभाष सिगला ने किया। बैठक में धान की सामूहिक रूप से खुली बोली लगाकर खरीद करने पर विमर्श किया गया। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर सिगला, उपप्रधान राजेश गोयल, सदस्य प्रेमचंद सिगला, श्याम लाल गोयल, जयप्रकाश गुप्ता व राजकुमार गोयल ने सामूहिक खुली बोली का फैसला लिया। शनिवार से सभी राइस मिलर्स मंडी में धान की ढेरी पर पहुंच खुली बोली देंगे, जिससे किसानों को धान के अच्छे दाम मिल सकेंगे। प्रधान ईश्वर सिगला ने बताया कि प्रतिदिन बोली का समय सुबह करीब 10 से एक बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि बिना बोली के धान की फसल बेचने वाले आढ़तियों का सात दिनों के लिए लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। व्यापार मंडल प्रधान बलवीर राणा ने बताया कि सामूहिक व खुली बोली से किसानों की धान की फसल का अच्छे रेट मिल सकेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडी प्रधान वेद प्रकाश त्यागी, शिवकुमार राणा, सुरेश डाचर सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी