लिबर्टी होली महासेल का आगाज, मिलेगी 70 प्रतिशत तक छूट

30 वर्ष पुरानी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लिबर्टी कंपनी की अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Mar 2018 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 03 Mar 2018 06:39 PM (IST)
लिबर्टी होली महासेल का आगाज, मिलेगी 70 प्रतिशत तक छूट
लिबर्टी होली महासेल का आगाज, मिलेगी 70 प्रतिशत तक छूट

जागरण संवाददाता, करनाल : 30 वर्ष पुरानी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लिबर्टी कंपनी की ओर से इस वर्ष भी होली के उपलक्ष्य में महासेल लगाई गई है। रेलवे रोड स्थित लिबर्टी सेंट्रल हाउस में लगी सेल का शनिवार को कंपनी के हेड रिटेल रामनाथ वर्मा ने रिबन काटकर किया। सेल 15 अप्रैल तक लगाई जाएगी। इसका समय सुबह 11 बजे से सांय 7 बजे तक का रहेगा।

लिबर्टी के मीडिया प्रभारी वीपी ¨सह ने बताया कि उपभोक्ताओं की डिमांड को देखते हुए एक बार फिर महासेल लगा दी गई है। इसमें लोगों की पसंद का सामान उपलब्ध है। इस बार महासेल में उपभोक्ताओं को 30 से लेकर 70 प्रतिशत तक छूट दी गई है। महासेल में मैन शूज, फैशनेबल लेडीज शूज, जैकेट्स, जुराबें, बैग, बच्चों के लिए बेहतरीन जूते व स्पेशल स्कूल शूज सहित अन्य सामान उपलब्ध है। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी की पूरी व्यवस्था है। यहां पर पार्किंग व्यवस्था भी है। वीपी ¨सह ने बताया कि 70 प्रतिशत छूट की खबर से उपभोक्ताओं में उत्साह है और पहले दिन ही भारी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे।

chat bot
आपका साथी