जिले में डेढ़ माह तक लगाए जाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में डेढ़ माह तक अलग अलग क्षेत्रों में कानूनी जागरु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 01:51 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 01:51 AM (IST)
जिले में डेढ़ माह तक लगाए जाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर
जिले में डेढ़ माह तक लगाए जाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर

करनाल: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में डेढ़ माह तक अलग अलग क्षेत्रों में कानूनी जागरुकता शिविर लगाए जाएंगे। इसे लेकर तमाम स्तरों पर तैयारियां की गई हैं।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जसबीर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जो प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली बनाना है। यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके भीतर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित भारत को सक्रिय करने की ²ष्टि सक्षम करने की शक्ति और क्षमता भी है।

उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान का प्रतीक है। यह देशव्यापी अभियान जो नागरिकों की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव कानूनी सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। दो अक्टूबर को जिला जेल करनाल में, तीन को एमडीडी भवन फूसगढ़ रोड करनाल, चार को गांव दाहा, पांच को लेबर चौक सेक्टर-6 करनाल में, छह को स्लम एरिया सेक्टर-32, 7 अक्टूबर को गांव शामगढ़, आठ को जीएसएसएस बड़ागांव में, नौ अक्टूबर को महिला आश्रम, 10 को तपन पुनर्वास केंद्र नीलोखेड़ी में, 11 को श्रद्धानंद अनाथालय करनाल में, 12 को नशा मुक्ति केंद्र सिविल अस्पताल, 13 को निर्मल कुटिया, 14 को जीएसएसएस कोहंड में, 15 को गांव ऊंचा समाना में, 16 को लिटिगेशन हाल जिला न्यायालय परिसर, 17 को बस स्टैंड, 18 को लिटिगेशन हाल में शिविर लगेगा।

इसी प्रकार 19 को ईंट भट्ठा इंद्री रोड, 20 को महिला आश्रम में, 21 को एडीआर सेंटर में, 22 को जीएसएसएस काछवा में, 23 को लघु सचिवालय, 24 को निर्मल धाम, 25 को जीएसएसएस जुंडला, 26 को राइस मिल तरावड़ी, 27 को सेफ्टी प्लेस मधुबन, 28 को महिला आश्रम, 29 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 30 को ग्राम रावर, 31 को ग्राम कम्बोपुरा में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी