करनाल के विपिन ने अंडर-19 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

ओलिपिक से लेकर राष्ट्रीय खेलों तक एक बार फिर हरियाणा ने खेल जगत में अपना दबदबा कायम किया है। चंद दिनों पहले गोवा के मडगांव में आयोजित हुई अंडर-19 राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में करनाल निवासी विपिन मढ़ान ने 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:38 AM (IST)
करनाल के विपिन ने अंडर-19 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
करनाल के विपिन ने अंडर-19 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

जागरण संवाददाता, करनाल : ओलिपिक से लेकर राष्ट्रीय खेलों तक एक बार फिर हरियाणा ने खेल जगत में अपना दबदबा कायम किया है। चंद दिनों पहले गोवा के मडगांव में आयोजित हुई अंडर-19 राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में करनाल निवासी विपिन मढ़ान ने 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतने पर 17 वर्षीय विपिन मढ़ान के घर जश्न का माहौल है। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. वीरेंद्र सिंह चौहान ने इस सफलता पर करनाल में आयोजित एक समारोह में विपिन को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डा. चौहान ने प्रदेश के सभी युवाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने विपिन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जगत में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने पर उन्हें राज्य सरकार की ओर से उचित रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के इच्छुक सभी युवाओं को हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार उचित प्रोत्साहन देगी। डा. वीरेंद्र सिंह चौहान इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

गत 9-10 अक्टूबर को गोवा के पेंडेम स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित हुई इस एथलेटिक्स स्पर्धा में देशभर से कुल 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस दौड़ प्रतियोगिता ने केरल के खिलाड़ी ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि तमिलनाडु कांस्य पदक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। करनाल के वसंत विहार इलाके में रहने वाले विपिन 12वीं कक्षा के छात्र हैं और एक स्थानीय स्कूल में पढ़ते हैं। इस सफलता के लिए की गई तैयारियों पर चर्चा करते हुए विपिन ने बताया कि वह इस दौड़ प्रतियोगिता के लिए अपने कोच सतीश कुमार और योगेंद्र की देखरेख में पिछले 3 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे। विपिन को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्यातिथि डा. वीरेंद्र सिंह चौहान के अलावा विपिन के पिता कृष्ण लाल मढ़ान, सुनील काजल सिरसी, बजिद्र मढ़ान, जोगिद्र प्रधान, सुनील मलिक, रणधीर सिंह, रविद्र और पूरन सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी